फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No Facilities in Sirmaur Schools, protest againest hp govt.

सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, कपड़े उतार कर जताया विरोध

Fri, 09 Sep 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 09 Sep 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
No Facilities in Sirmaur Schools, protest againest hp govt.

हिमाचल के जिला सिरमौर के सरकारी स्कूलों की दुर्दशा का मामला अफसरों के पास कई बार उठाने के भी जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो अखिल भारतीय हरिजन लीग के उपाध्यक्ष केदार सिंह जिंदान और एक अन्य नेता ने शिमला में अपने कपड़े उतार कर विरोध जताया।

विज्ञापन


वीरवार को प्रेस क्लब शिमला में प्रेसवार्ता कर केदार सिंह जिंदान मीडिया के सामने लंगोट पहनकर पहुंच गए। उन्होंने सरकारी स्कूलों की दुर्दशा सहित प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। हिमाचल प्रदेश हरिजन लीग के उपाध्यक्ष केदार सिंह जिंदान ने बताया कि जिला के कई स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है।
विज्ञापन


स्थायी शिक्षकों की कमी से स्कूल जूझ रहे हैं। प्रतिनियुक्त पर कुछ दिनों के लिए शिक्षकों को स्कूलों में भेजा जाता है। शिक्षकों की कमी के चलते कई बच्चों से शिक्षा का अधिकार तक छीन गया है। स्कूलों की मरम्मत के लिए आने वाली ग्रांट को स्कूलों पर खर्च नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा जब तक मांगें नहीं मानी, ऐसे ही होगा विरोध

No Facilities in Sirmaur Schools, protest againest hp govt.

स्कूल भवन निर्माण में सीमेंट, रेत का अनुपात सही नहीं है। भवनों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्कूलों में बच्चों से मैदान, आफिस, क्लास रूम में सफाई करवाई जाती है। स्कूलों को समय से पहले ही बंद कर दिया जाता है।

कई स्कूल प्रतिनियुक्ति के शिक्षकों के सहारे ही चल रहे हैं। केदार सिंह जिंदान ने बताया कि उन्होंने इस मामले की प्रधान सचिव शिक्षा, डीजीपी विजिलेंस से की है। शिक्षा विभाग इस मामले को लेकर पूरी तरह से मौन है। जिस कारण सिरमौर में दिनोंदिन शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जब उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें मजबूरन कपड़े उतार कर अपना विरोध जताना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed