{"_id":"62323037c8716b19257616e7","slug":"no-electricity-in-haripurdhaar-and-nohradhar-in-sirmaur-people-facing-problem-shimla-news-sml4028307119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश न बर्फबारी, फिर भी सैकड़ों गांव में दो दिन से अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश न बर्फबारी, फिर भी सैकड़ों गांव में दो दिन से अंधेरा
विज्ञापन
हरिपुरधार। इन दिनों क्षेत्र में न तो बारिश हो रही है और न ही बर्फबारी। रही है। मौसम साफ होने के बावजूद पिछले दो दिन से क्षेत्र के सैकड़ों गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। हरिपुरधार, नोहराधार, गत्ताधार, पनोग व चाडना आदि क्षेत्रों में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से पहले बिजली गुल हो गई। शाम करीब 8 बजे तक कुछ इलाकों में तो बिजली बहाल हो गई मगर कुछ क्षेत्रों में देर रात 10 बजे के बाद ही आपूर्ति तब बहाल हुई जब लोग गहरी निद्रा में सो चुके थे।
बुधवार को भी सुबह 10 बजे से पहले ही क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में बिजली गुल हो गई है जोकि देर शाम तक भी बहाल नहीं हो पाई। बिजली गुल होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकारी कार्यालयों में पिछले दो दिन से कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक असर बैंकों के कामकाज पर पड़ रहा है। लोगों को बैंकों में लेनदेन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने के कारण क्षेत्र की कई उठाऊ पेयजल योजनाएं बंद हो गई हैं जिसके कारण कई इलाकों में पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
बर्फबारी के दौरान 24 घंटे के भीतर ही आपूर्ति बहाल करने के लिए जिस विद्युत बोर्ड की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे थे, उसी बोर्ड के खिलाफ अब लोगों में भारी रोष पनप रहा है।
एसडीओ पनोग सचिन कपूर ने बताया कि सोलन के समीप गौड़ा पॉवर हाउस में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने बताया कि देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।