{"_id":"d8acb58d29d409b0818c12995ee33177","slug":"no-development-in-vikasnagar-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम विकासनगर, हर तरफ गंदगी ही गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम विकासनगर, हर तरफ गंदगी ही गंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 28 Oct 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
शिमला के लोअर विकासनगर की खस्ताहाल सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क में गड्ढे इतने बड़े हैं कि वाहन चालक चाहकर भी इनसे नहीं बच सकता।
विज्ञापन
राजेंद्र ठाकुर, विजय भारद्वाज, सुमित पाठक और नरेश का कहना है कि लोग लंबे समय से गड्ढों भरी इस सड़क से परेशान हैं। करीब डेढ़ साल पहले इस सड़क की मेटलिंग की थी लेकिन बरसात के बाद ही सड़क की हालत खस्ता हो गई।
विज्ञापन
यहां से गुजरने वाले पैदल यात्री भी ठोकरें खाने को मजबूर हैं। गड्ढों से भरी इस सड़क से सबसे ज्यादा परेशानी पेशेंट को लाने ले जाने में हो रही है। टैक्सी चालक सुनील चौहान, राकेश कुमार, रमेश और भरत भंडारी का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि जो एक बार इस सड़क पर आ जाए, वह दोबारा यहां आने की गलती नहीं करता।
विज्ञापन
सड़क पर की गई मैटलिंग पहली बरसात में ही उखड़ गई है। सड़क किनारे पानी की सही ड्रेनेज न होने से सड़क बार-बार उखड़ जाती है। सड़क पर पड़े गड्ढे यहां से गुजरने वाले लोगों की परेशानी का कारण बने हुए है। लोगों ने प्रशासन से सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।
एस्टीमेट बना दिया है, जल्द होगे टेंडर : पार्षद
पार्षद सुरेंद्र चौहान का कहना है कि सड़क की मेटलिंग का एस्टिमेट बना दिया है। इसके टेंडर जल्द किए जाएंगे।