{"_id":"612737cd8ebc3e2f7850013c","slug":"no-clue-of-jyoti-missing-for-20-days-in-jogindernagar-villagers-came-out-on-the-roads-protested-against-the-police-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: जोगिंद्रनगर में 20 दिन से लापता ज्योति का नहीं मिला सुराग, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: जोगिंद्रनगर में 20 दिन से लापता ज्योति का नहीं मिला सुराग, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
Thu, 26 Aug 2021 08:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Aug 2021 08:28 PM IST
सार
ग्रामीणों ने लापता ज्योति की जल्द तलाश की मांग करते हुए पुलिस थाने का घेराव किया। ज्योति की माता सवित्री देवी और पिता बृजभूषण ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अब बेटी को जिंदा या मुर्दा मिलाने की मांग रखी है। परिजनों ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात कर बेटी की तलाश का प्रस्ताव सौंपा है।
विज्ञापन
लापता ज्योति का नहीं मिला सुराग, सडकों पर उतरे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर शहर के नजदीक नकेहड़ की 23 साल की विवाहिता ज्योति का 20 दिन बीत जाने पर भी कोई सुराग न मिलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। साथ ही थाने और एसडीएम कार्यालय का घेराव कर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। विवाहिता के परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस जांच तेज की जाए। माकपा नेता कुशाल भारद्वाज की अगुवाई में काफी संख्या में महिलाओं ने शहर में रोष रैली निकाल कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
लापता ज्योति की जल्द तलाश की मांग कर पुलिस थाने का घेराव किया। ज्योति की माता सवित्री देवी और पिता बृजभूषण ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द तलाश किया जताए। दामाद पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। आरोप है कि उनकी बेटी की किसी साजिश के तहत हत्या कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस जल्द मामले को सुलझाएगी। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आठ अगस्त को पति पत्नी में हुई थी कहासुनी : सवित्री देवी
ज्योति की माता सवित्री देवी ने बताया कि आठ अगस्त को घर में चावल जलने पर पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। इसके बाद रात करीब साढे़ आठ बजे वह अपने कुत्ते के साथ अचानक लापता हो गई। उन्हें अगले दिन सास, ससुर से बेटी से लापता होने की सूचना मिली। पांच दिन के बाद कुत्ता घर लौट आया लेकिन बेटी का पता नहीं चल पाया। बेटी की शादी भराड़ू पंचायत के गडूही में दो साल पहले हुई थी।
विज्ञापन