फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No check on wine shop in shimla

आबकारी विभाग ने दे दी लूट की छूट

Sat, 19 Apr 2014 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Apr 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
No check on wine shop in shimla

अंग्रेजी शराब के ठेकों पर आबकारी विभाग ने लूट की खुली छूट दे रखी है। शहर के कई इलाकों में मशहूर ब्रेंड की शराब की बोतलें खुलेआम एमआरपी से अधिक कीमत पर बिक रही हैं।

विज्ञापन


शराब की कीमत और मिलावट पर किसी का चैक नहीं। कोई विरोध करता है तो जवाब मिलता है शराब लेनी है तो लो... वरना आगे का रास्ता देखो और जहां मर्जी शिकायत करो।
विज्ञापन


ठेकों पर सेल्समैन की बेबाक चुनौती से साफ है कि दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल काली है। विभाग और शराब ठेकेदारों के बीच मिलीभगत का संकेत भी मिलता है। रात को लूट खसोट ज्यादा होती है। शराब खरीदने वाले से मनमाफिक रेट वसूले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से वसूले जा रहे मनमाने रेट

शहर में अंग्रेजी शराब के ठेकों पर अपने रेट हैं। विभाग की ओर से कोई भी रेट लिस्ट ठेकों के बाहर नहीं लगाई गई है। ठेके के संचालकों ने अपनी रेट लिस्ट लगा रखी है। विभाग की वेबसाइट पर अंग्रेजी शराब के रेट दिए गए हैं लेकिन बाजार में इस रेट से महंगी शराब बिक रही है।

विभाग और ठेकेदार के गठजोड़ के कारण आबकारी एवं कराधान विभाग की कार्यप्रणाली सीधे तौर पर संदेह के दायरे में है। ठेकों पर कार्रवाई के नाम पर महकमे को सांप सूंघ जाता है। शराब में मिलावट और ओवरचार्जिंग की हमेशा से शिकायतें आती रहती हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया जाता है।


मनमाफिक रेट पर शराब खरीदना मजबूरी बन गई है। हर ठेके के अपने रेट है, इसके पोस्टर ठेकों के बाहर साफ नजर आते हैं। ठेकों पर रोजाना प्रिंट रेट से अधिक पर बिक रही शराब को लेकर तीसरा ग्राहक उलझता है। आपत्ति जताने पर सेल्समैन खाने को दौड़ता है। राजधानी के ठेकों में ऐसी लूट है, तो अन्य जिलों में क्या हाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed