{"_id":"5853e2694f1c1bdc3964aace","slug":"no-chances-of-white-christmas-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस सेलेब्रेट करने के लिए शिमला आ रहे हैं तो हो सकते हैं मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस सेलेब्रेट करने के लिए शिमला आ रहे हैं तो हो सकते हैं मायूस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 17 Dec 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिल्स क्वीन समेत हिमाचल में इस बार कहीं भी व्हाइट क्रिसमस होने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा। बेशक, इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश और बर्फबारी की संभावना न के बराबर है। ऐसे में व्हाइट क्रिसमस की आस में हिमाचल आने वाले सैलानियों को मायूसी हाथ लग सकती है।
विज्ञापन
गौर हो कि हर साल क्रिसमस पर बर्फबारी की आस में बड़ी तादाद में पर्यटक शिमला, मनाली और डलहौजी समेत हिमाचल के विभिन्न भागों में पहुंचते हैं। क्रिसमस पर प्रदेश के विभिन्न भागों में हिमपात होता रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 22 दिसंबर तक हिमाचल में बारिश और हिमपात की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि 25 दिसंबर (क्रिसमस) पर भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। उधर, शुक्रवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के विभिन्न भागों में बादल छाये रहे। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सुबह- शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार को केलांग में पारा -3.1 डिग्री और मनाली में शून्य रिकॉर्ड किया गया। शिमला में 8.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
विज्ञापन