{"_id":"b3c6df95fc6888f3bbc07e0e6aaca9b2","slug":"no-air-services-for-shimla-on-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में न्यू ईयर पर भी नहीं मिलेंगी हवाई सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में न्यू ईयर पर भी नहीं मिलेंगी हवाई सेवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 20 Dec 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के लिए न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए भी हवाई सेवाएं नसीब नहीं होंगी। पर्यटकों को हॉलीडे स्पेशल ट्रेन से ही गुजारा करना होगा। शिमला के जुब्बड़हट्टी में मोबाइल टॉवर हटाने के बाद भी हिमाचल सरकार, डीजीसीए और एयर इंडिया में बात नहीं जम पाई है।
विज्ञापन
सरकार शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के लिए हवाई सेवाएं बहाल करने का मामला लगातार उठा रही है। इसके लिए बीच-बीच में कई बार एयर इंडिया के ट्रायल भी हो चुके हैं, मगर ये सिरे नहीं चढ़ सके हैं। हाल ही में डीजीसीए ने हिमाचल सरकार से एक पेशकश यह की है कि शिमला के जुब्बड़हट्टी में हवाई सेवाएं शुरू की जा सकती हैं, मगर इसके लिए इस क्षेत्र में स्थापित किया गया मोबाइल टॉवर हटा दिया जाए।
विज्ञापन
यह बाधा बन रहा है। पिछले दिनों ये टॉवर भी हटा दिया गया है। इसके बाद एयर इंडिया से बातचीत चल रही थी। अभी भी सरकार की ओर से एयर इंडिया से लगातार संपर्क किया जा रहा है, मगर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। यह मालूम रहे कि पिछले कई वर्षों से शिमला के लिए हवाई सेवाएं चालू नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि एयर इंडिया से स्थिति स्पष्ट की जा रही है। अवकाश होने के चलते अभी बात नहीं हो पा रही है। शिमला के लिए हवाई सेवाओं पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। कहा कि हालांकि रेलवे ने दो हॉलीडे स्पेशल ट्रेन देने को हामी भरी है।