{"_id":"5cf773a0bdec22073e118a3a","slug":"no-action-on-corruption-complaints-in-himachal-pradesh-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय ने रोकीं भ्रष्टाचार की ढेरों शिकायतें, कोई फैसला नहीं लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय ने रोकीं भ्रष्टाचार की ढेरों शिकायतें, कोई फैसला नहीं लिया
Wed, 05 Jun 2019 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सचिवालय ने भ्रष्टाचार की ढेरों शिकायतें रोक ली हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने बहुत सी शिकायतें सरकार को अनुमति के लिए भेजीं, मगर इन पर फैसला नहीं हो पाया है। नए विजिलेंस मैनुअल के मुताबिक विजिलेंस को किसी भी इन्कवायरी को मार्क करने के लिए सरकार से अनुमति लेनी होती है, मगर सरकार ने इन्हें मंजूरी नहीं दी है। लोकसभा चुनाव में पिछले कई महीनों से व्यस्तता के कारण भी सरकार इन पर निर्णय नहीं ले पाई है।
विज्ञापन
पहले जब भी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो को कोई शिकायत मिलती थी तो इसे ब्यूरो अपने स्तर पर इन्कवायरी के लिए मार्क कर सकता था। मगर हाल ही में विजिलेंस मैनुअल में हुए बदलाव के बाद अब ऐसा नहीं होगा। राज्य सरकार ही इस बात को तय करेगी कि किस शिकायत पर जांच की जानी है और किस पर नहीं।
विज्ञापन
ऐसे में विजिलेंस ब्यूरो मुख्यालय में जो भी शिकायत आ रही हैं, उसे सरकार को फॉरवर्ड किया जा रहा है। राज्य सरकार का गृह विभाग इन तमाम शिकायतों को फिलहाल अपने पास थामे हुए है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि जल्दी ही इन शिकायतों पर विचार-मंत्रणा होगी और विजिलेंस ब्यूरो को प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन