फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nitin made the audience dance on the song Munde Pagal Ho Gaye Ne.

मुंडे पागल हो गए ने..गाने पर नितिन ने नचाए दर्शक

Wed, 16 Mar 2022 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nitin made the audience dance on the song Munde Pagal Ho Gaye Ne.
Nitin made the audience dance on the song Munde Pagal Ho Gaye Ne.
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार और गायक नितिश राजपूत के नाम रही। नितिन ने एक के बाद एक पंजाबी गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। नितिन ने नित खैर मंगा, मुंडे पागल हो गए ने आदि गीतों पर खूब धमाल मचाया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 आयोजन समिति की अध्यक्ष देबश्वेता बनिक ने शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर वीरेंद्र कंवर का पारंपरिक स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने लोगों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दीं तथा मनरेगा में सराहनीय कार्य करने वाली सुजानपुर विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों लंबरी और दाड़ला के पदाधिकारियों तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इससे पूर्व दिन के समय मेले के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्तिक कुंवर, रजनी ठाकुर, संगीता कुमारी, रिद्धिमा चौधरी, आराध्या ठाकुर, शिवा खान, निकिता भाटिया, पूजा रानी, कुसुम, अमन कुमार, सुनील, मुस्कान, बंटी, रितेश अग्निहोत्री, राकेश कुमार, दीपक भारद्वाज, शशि शर्मा और अन्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शिव ज्योति ग्रुप हमीरपुर ने पारंपरिक फैशन शो के माध्यम से अलग-अलग पारंपरिक परिधानों की शानदार झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन

होली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण बॉलीवुड कलाकार नितिन और नितिश राजपूत रहे। योग की छात्रा निधि डोगरा ने भी एक के बाद एक हैरतअंगेज योगासनों एवं योगमुद्राओं से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। शिव ज्योति ग्रुप हमीरपुर ने पारंपरिक फैशन शो के माध्यम से अलग-अलग पारंपरिक परिधानों की शानदार झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रदेश भाजपा भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक कैप्टन रणजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष विक्त्रस्म राणा, महामंत्री अनिल शामा, भाजपा के अन्य पदाधिकारी, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एडीएम जितेंद्र सांजटा, एसडीएम हरीश गज्जू, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, अन्य अधिकारी, नगर परिषद और पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed