{"_id":"574ed41c4f1c1b26091097ad","slug":"nitin-gadkari-will-visit-to-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल दौरे पर आएंगे गडकरी, धूमल भी रहेंगे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल दौरे पर आएंगे गडकरी, धूमल भी रहेंगे साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी 5 और 6 जून को हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 5 और 6 जून को हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल प्रस्तावित कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री के साथ रहेंगे। गडकरी ने हिमाचल दौरे पर साथ उपस्थित रहने के लिए निमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन
धूमल ने केंद्रीय मंत्री के पत्र का जवाब देते हुए निमंत्रण के लिए धन्यवाद किया है। धूमल ने पत्र लिखकर उन्हें प्रदेश के विकास के लिए एनएच मार्गों की स्वीकृति के लिए आभार जताया है। कहा कि केंद्रीय भूतल परिवहन विभाग ने हिमाचल के विकास को कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के हिमाचल आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। प्रदेश को 17 नए एनएच देने की घोषणा के साथ केंद्र के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
इनके पूर्ण होने पर प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। केंद्रीय मंत्री 5 और 6 जून को सोलन, मंडी, पालमपुर तथा हमीरपुर में कई शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। उनके हिमाचल दौरे से प्रदेश की जनता को कई और बड़ी घोषणाएं होने की आस है। धूमल ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए हमीरपुर के स्थानीय बाल स्कूल के मैदान में एक आभार रैली निकाली जा रही है।