फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nitin gadkari returned to delhi after two day himachal visit

बाली के घर चाय की चुस्कियां लेकर लौटे गडकरी

Sun, 08 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 08 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari returned to delhi after two day himachal visit
नितिन गडकरी से मुलाकात करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और नालागढ़ के विधायक कृष्ण लाल ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रविवार दोपहर दिल्ली लौट गए। दिल्ली लौटने से पहले गडकरी ने हिमाचल के परिवहन मंत्री जीएस बाली के घर चाय की चुस्कियां लीं। करीब 12 बजे अपने परिवार के साथ बाली के घर पहुंचे गडकरी ने आधा घंटा वहां पर बिताया। बाली ही गडकरी को गगल हवाई अड्डे तक छोड़ने गए।

विज्ञापन


सुबह दस बजे गडकरी सतोवारी स्थित होटल से निकले थे। गडकरी कांगड़ा और चंबा के अपने दो दिवसीय निजी दौरे पर परिवार के साथ आए थे। इस दौरान उनका इन दोनों जिलों में घूमने का कार्यक्रम था। इस दौरे को आधिकारिक दौरे में तबदील कर दिया गया। इस दौरान गडकरी ने प्रदेश को 15 हजार करोड़ रुपये के 17 एनएच तोहफे के रूप में दिए।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश सरकार को होली-चामुंडा सुरंग का प्रस्ताव बनाकर भेजने को भी कहा। भरमौर में नेशनल हाईवे बनाने का आश्वासन भी दिया है। वहीं रविवार सुबह होटल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने भी गडकरी से अनौपचारिक भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed