फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nitin Gadkari on Himachal tour on Tuesday Foundation stone of many projects including Hamirpur-Mandi NH

आज हिमाचल दौरे पर गडकरी: हमीरपुर-मंडी NH सहित कई प्रोजेक्टों का शिलान्यास, CM नहीं होंगे कार्यक्रम में मौजूद

Tue, 05 Mar 2024 12:19 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Mar 2024 12:19 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गडकरी हमीरपुर से करनोहल 40 किमी लंबे एनएच, करनोहल से कलवाहन 27 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास करेंगे। यह दोनों फेज हमीरपुर मंडी एनएच के हैं।

विज्ञापन
nitin Gadkari on Himachal tour on Tuesday Foundation stone of many projects including Hamirpur-Mandi NH
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह हमीरपुर के दोसड़का से विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वह हेलिकॉप्टर से एनआईटी हमीरपुर के हेलिपैड पर लैंड करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हमीरपुर दौरे की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हमीरपुर से जुड़े दो सड़क मार्गों समेत प्रदेशभर के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। हमीरपुर से मंडी 110 किमी लंबे सड़क मार्ग के निर्माण से लोगों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस प्रोजेक्ट का कार्य पिछले एक वर्ष से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण से हमीरपुर से मनाली की दूरी भी कम होगी। हमीरपुर से मनाली की दूरी वर्तमान में 124 किमी है, जोकि कम होकर 109 किमी रह जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गडकरी हमीरपुर से करनोहल 40 किमी लंबे एनएच, करनोहल से कलवाहन 27 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास करेंगे। यह दोनों फेज हमीरपुर मंडी एनएच के हैं। विभिन्न चरणों में इस एनएच का निर्माण हो रहा है। दो फेज का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री मंगलवार को करेंगे। वह 19 करोड़ की लागत से प्रस्तावित डबललेन रेलवे क्रॉसिंग, एनएच 305 पर बनी टनल का कार्य, 266 करोड़ से परवाणु-सोलन नेशनल हाईवे की पहाड़ी के स्लोव प्रोटेक्शन कार्य का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन

इन परियोजनाओं को करेंगे शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री 54 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ठियोग बाईपास और 17 करोड़ से बनने वाले एनएच 70 पर कलरूही खड्ड के पुल का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा हमीरपुर के रंगस से बागछाल वाया बड़सर सड़क, शाहपुर-सिंहुता-चुवाड़ी मार्ग का शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय मंत्री सेतु बंधन योजना के तहत ऊना की स्वां नहर पर बनने वाले 560 मीटर लंबे पुल और कांगड़ा के टैरेस और स्थाना को जोड़ने वाले ब्यास नदी पर बनने वाले 800 मीटर लंबे स्पैन पुल का शिलान्यास करेंगे।

डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा
डीसी अमरजीत सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के पांच मार्च को प्रस्तावित हमीरपुर दौरे को लेकर सोमवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत विभिन्न स्थानीय परियोजनाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने कहा कि तीन बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोसड़का के पुलिस मैदान में हिमाचल की विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के तुरंत बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और प्रोटोकॉल के अनुसार सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद
बैठक में एडीसी मनेश यादव, एएसपी राजेश कुमार, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा, एनएचएआई के परियोजना निदेशक विक्रम सिंह मीणा, होमगार्ड्स के कमांडेंट सुशील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

झूठ बोल गए मुख्यमंत्री, बजट में प्रावधान नहीं तो 1500 कहां से : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास किया है। कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई और अब महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा भी झूठा है। बजट पारित हो चुका है और छह दिन बाद यह घोषणा की है। बजट में प्रावधान ही नहीं है तो घोषणा पूरी कहां से होगी। एक अप्रैल को आचार संहिता लग जाएगी, उसके बाद महिलाओं को 1500 रुपये कहां से मिलेंगे। हिमाचल में 2011 की जनगणना के हिसाब से 38 लाख महिलाएं हैं। 18 से 60 वर्ष की महिलाओं की संख्या 22 लाख हैं। प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा योजना चल रही है। इसमें कुल लाभार्थियों की संख्या 7.83 लाख है। इसमें महिलाओं की संख्या 4.55 लाख हैं। तो क्या मुख्यमंत्री केवल पांच लाख महिलाओं को राशि वितरण करने की बात कर रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed