{"_id":"58d270c24f1c1b2f4a1a407e","slug":"nit-hamirpur-student-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी हमीरपुर के छात्र के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी हमीरपुर के छात्र के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हमीरपुर के एक छात्र की क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसकी पहचान राजेश कुमार (25) पुत्र ज्ञानेंद्र कुमार निवासी ग्वालियर (भोपाल) के रूप में हुई है। वह एमटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशंस द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार दोपहर सवा बारह बजे राजेश हॉस्टल में दोस्तों के साथ प्रोजेक्ट पर पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
इस उसे सीने में दर्द उठा। राजेश ने साथियों को बताया कि उसे ठंड लग रही है और पसीना निकल रहा है। इसके बाद छात्र राजेश को संस्थान परिसर में स्थापित स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। डॉक्टर ने चेकअप के बाद राजेश को दर्द का इंजेक्शन लगाया और ईसीजी करवाई। ईसीजी में हृदय संबंधी बीमारी की आशंका होने पर एनआईटी से क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
डॉक्टर उसे आईसीयू में शिफ्ट ही कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। उधर, एनआईटी के रजिस्ट्रार डॉ. सुनील चौहान ने कहा कि शव को शवगृह में रख दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी है। पुलिस ने भी केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी हमीरपुर डॉ. शिव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन