फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NIT Hamirpur: National Testing Agency will conduct examination for the recruitment of non-teaching staff

NIT Hamirpur: गैर शिक्षक वर्ग की भर्ती के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी लेगी परीक्षा

Thu, 24 Aug 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Aug 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
NIT Hamirpur: National Testing Agency will conduct examination for the recruitment of non-teaching staff
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर - फोटो : NIT Hamirpur Website

हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में गैर शिक्षक वर्ग के पदों पर अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से भर्तियां होंगी। एनआईटी में कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायक समेत विभिन्न श्रेणियों के 84 पद भरे जाएंगे। संस्थान ने पांच विभिन्न कैडरों में खाली पदों को भरने के लिए जून और जुलाई में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इन आवेदन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


जो आवेदन निर्धारित योग्यता को पूरी करते हैं, उनके लिए अब लिखित परीक्षा होगी। संस्थान ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं, वे परीक्षा शेड्यूल के बारे में एनटीए की वेबसाइट पर जानकारी लें। बता दें कि एनआईटी हमीरपुर में गैर शिक्षक वर्ग के पद करीब पांच सालों से खाली हैं। संस्थान ने कुछ वर्ष पहले भी इन पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। लेकिन आवेदन आने के बाद लिखित परीक्षा नहीं हो सकी। बाद में संस्थान को यह भर्ती प्रक्रिया रद्द करनी पड़ गई थी।
विज्ञापन


एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोती ने कहा कि संस्थान में गैर शिक्षक वर्ग के 84 पदों पर भर्तियां होनी हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी के दिशा-निर्देशों के तहत संस्थान में बेहतरीन कार्य हो रहा है। खाली पदों को भरने के लिए शिक्षकों की नई भर्तियों और पदोन्नतियां भी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर होनी हैं भर्तियां
निजी सहायक 1, वरिष्ठ साइंटिफिक अधिकारी 2, साइंटिफिक अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी 2 पद,, कनिष्ठ सहायक 12, वरिष्ठ सहायक 4, फार्मासिस्ट 1, लाइब्रेरी एवं सूचना सहायक 2 पद, स्टूडेंट्स एक्टीविटी एंड स्पोर्ट्स सहायक के 2 पद, अधीक्षक 5 पद, जेई के 2, तकनीकी सहायक के 18 पद, तकनीशियन के 22 और वरिष्ठ तकनीशियन के 11 पद भरे जाने हैं।


एनआईटी को 51 नए शिक्षक मिले, 78 को पदोन्नति
एनआईटी हमीरपुर में खाली पदों पर 51 नई भर्तियां हुई हैं। इसमें असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। संस्थान में सेवारत 78 शिक्षकों को पदोन्नति भी मिली है। कुल मिलाकर संस्थान में 129 पदों को भरा गया है। संस्थान में खाली पदों पर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षित और अनुभवी शिक्षक मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed