फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT Hamirpur eight more students expelled from Hostel found in drunken condition

NIT Hamirpur: आठ और प्रशिक्षु निकाले, शराब का सेवन करने और छात्रावास नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई

Wed, 15 Nov 2023 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Nov 2023 12:54 PM IST
सार

इन सभी आठ प्रशिक्षुओं के जवाब संतोषजनक न मिलने पर संस्थान ने आठों को छात्रावास से एक साल के लिए बाहर कर दिया है। इन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
NIT Hamirpur eight more students expelled from Hostel found in drunken condition
एनआईटी हमीरपुर

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर प्रबंधन ने अनुशासनहीनता और नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक छात्रा समेत आठ और प्रशिक्षुओं को एक साल के लिए छात्रावास से निकाल दिया है। बोर्ड ऑफ डिसिप्लिन (बीओडी) के फैसले पर प्रबंधन ने मुहर लगाई है। आर्किटेक्चर विभाग की एक छात्रा और बीटेक के पांच प्रशिक्षुओं ने बीते 4 नवंबर को शराब का सेवन करने के बाद संस्थान परिसर में प्रवेश किया था।

विज्ञापन


संस्थान के अधिकारियों ने उन्हें मुख्य गेट पर ही पकड़ लिया था।  पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया। रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के बाद संस्थान ने इन्हें 7 नवंबर को बीओडी के समक्ष तलब कर इनका पक्ष सुना। इस दौरान बीटेक के दो अन्य छात्रों को भी, जो छात्रावास नियमों की अवहेलना के दोषी पाए गए थे, उन्हें भी बुलाया गया।
विज्ञापन


इन सभी आठ प्रशिक्षुओं के जवाब संतोषजनक न मिलने पर संस्थान ने आठों को छात्रावास से एक साल के लिए बाहर कर दिया है। इन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जिन प्रशिक्षुओं पर कार्रवाई हुई है, उनमें बीटेक दोहरी डिग्री के 3, बीटेक तृतीय वर्ष के 3, बीआर्क की एक छात्रा, एमआर्क का एक छात्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने बताया कि एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र सूजल शर्मा की 23 अक्तूबर को हुई संदिग्ध मौत और एनडीपीएस एक्ट मामले में नामजद बीटेक के दो छात्रों वर्णित वर्मा और वरुण शर्मा ने अपना पक्ष बीओडी के समक्ष रखा है। बीओडी ने दोनों का पक्ष जानने के बाद फाइल संस्थान प्रशासन को भेज दी है। प्रशासन इसी सप्ताह फैसला सुना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed