{"_id":"62d173ee0bdbd960791b1342","slug":"nirf-ranking-2022-20th-in-iit-mandi-engineering-in-himachal-43rd-overall","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIRF Ranking: हिमाचल के आईआईटी मंडी ने हासिल किया 20वां रैंक, एचपीयू शिमला टॉप 200 से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIRF Ranking: हिमाचल के आईआईटी मंडी ने हासिल किया 20वां रैंक, एचपीयू शिमला टॉप 200 से बाहर
Fri, 15 Jul 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, मंडी/हमीरपुर/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, मंडी/हमीरपुर/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:41 PM IST
सार
देश भर में आईआईटी मंडी ने इंजीनियरिंग में 20वें और ओवरआल कैटेगरी में 43वें स्थान पर आकर अपना परचम लहराया है। वहीं, रिसर्च वर्ग में पहली बार एंट्री मारते हुए 39वां स्थान पाया।
विज्ञापन
आईआईटी मंडी
- फोटो : IIT Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने शुक्रवार को देश भर के शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की। इसमें हिमाचल के आईआईटी मंडी ने इंजीनियरिंग संस्थानों में पिछले साल के मुकाबले 19 पायदान की छलांग लगाते हुए 20वां रैंक हासिल किया। वहीं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला टॉप 200 विश्वविद्यालयों से भी बाहर रहा। एनआईटी हमीरपुर पिछले साल के मुकाबले 29 पायदान नीचे लुढ़ककर 128वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
आईआईटी मंडी ने इंजीनियरिंग में ओवरआल कैटेगरी में 43वां स्थान हासिल किया। वहीं, रिसर्च वर्ग में पहली बार एंट्री मारते हुए 39वां स्थान पाया। 2021 में इंजीनियरिंग में 39वें, जबकि ओवरआल कैटेगरी में 82वें नंबर पर था। इस बार इंजीनियरिंग में 19 और ओवरआल रैंकिंग में 39 पायदान की छलांग लगाई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 के परिणामों की घोषणा की है।
विज्ञापन
2020 में एचपीयू शिमला का रैंक 169 रहा था, जबकि 2021 में भी टॉप 200 से बाहर रहा था। हिमाचल प्रदेश से सिर्फ जिला सोलन की शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट एंड साइंस ने 100 विश्वविद्यालयों की सूची में 96वां स्थान पाया है। वहीं, जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट ने इंजीनियरिंग में 138वां रैंक पाया है। एचपीयू शिमला की इसी वर्ष नेक से ग्रेडिंग भी होनी है। इसके लिए जल्द नेक की टीम दौरा करने वाली है।
विज्ञापन