फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ninth FIR will be registered on seven companies including Anil Ambani in nalagarh solan

अनिल अंबानी समेत सात कंपनियों पर दर्ज होगी प्रदेश में नौवीं एफआईआर, कोर्ट ने दिए आदेश

Mon, 26 Aug 2019 11:34 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Aug 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Ninth FIR will be registered on seven companies including Anil Ambani in nalagarh solan
सांकेतिक तस्वीर

सीजेएम नालागढ़ कपिल शर्मा की अदालत ने रिलायंस एनर्जी लिमिटेड के मालिक अनिल डी अंबानी समेत सात निजी टावर लाइन कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी, डकैती समेत 36 विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। नालागढ़ उपमंडल के 10 किसानों की शिकायत पर कोर्ट ने 50 लोगों को नामजद किया है। हिमाचल में अनिल अंबानी समेत अन्य कंपनियों पर नौवीं एफआईआर के आदेश हुए हैं। इससे पहले बिलासपुर में चार, गोहर में दो और मंडी और भुंतर में 1-1 केस दर्ज हो चुका है। आरोप है कि इन कंपनियों ने कुल्लू के सैंज से लुधियाना तक 303 किलोमीटर लंबी ट्रांसमिशन लाइन बिछाई।

विज्ञापन


न तो जमीन का सर्किल रेट वैल्यू तय किया गया और न ही लोगों को मुआवजा दिया गया। उपायुक्तों के पास भी कोई दस्तावेज जमा नहीं कराए गए। सीजेएम नालागढ़ कपिल शर्मा की अदालत ने किसानों रामपुर निवासी बग्गा राम, बैरछा निवासी हरनरेंद्र सिंह, कुलाड़ी निवासी शीतल सिंह, पड़ियाना निवासी त्रिलोचन सिंह, दर्शन सिंह, स्वर्ण सिंह, अभिपुर निवासी करनैल सिंह, कीरतपुर निवासी जगदीश राम व टिक्करी निवासी प्यारा सिंह की याचिका पर सुनवाई की।
विज्ञापन


कोर्ट ने पुलिस थाना नालागढ़ को मुकदमा दर्ज करने के आदेश देते हुए इसकी तफ्तीश के बाद मामला अदालत को भेजने का कहा है। कोर्ट ने रिलायंस एनर्जी लिमिटेड सांता क्रूज ईस्ट मुंबई, पीकेटीसीएल नई दिल्ली, केईसी इंटरनेशनल वरली मुंबई, टॉटा पॉवर मुंबई, ज्योति स्ट्रक्चर लिमिटेड मुंबई समेत गुजरात की कपंनियों के कुल 50 लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता रजनीश शर्मा ने बताया कि नालागढ़ क्षेत्र के पड़ियाना, बैरछा, कुलाड़ी, रामपुर आदि गांवों में बिना अधिग्रहण व बिना उचित मुआवजे अदा किए और गैर कानूनी तरीके से बिजली की ट्रांसमिशन लाइन बिछाई गई है। इन कंपनियों ने प्रभावित किसानों को उनके मकानों, दुकानों, जमीनों और पशुशालाओं का मुआवजा नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed