सियासत: वेटरंस इंडिया पूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सहित नौ लोग आप में शामिल
हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष कुमार (सेवानिवृत्त) वेटरंस इंडिया पूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल इकाई के प्रदेश प्रभारी हैं। वहीं, पूर्व सैनिक बचन सिंह राणा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और हिंदू संगठनों के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और हिमाचल के इंचार्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में आम आदमी पार्टी का कुनवा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्नल मनीष कुमार और सेवानिवृत्त बचन सिंह राणा समेत 9 नामी हस्तियों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। हिमाचल प्रदेश चुनाव इंचार्ज सत्येंद्र जैन ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष कुमार (सेवानिवृत्त) वेटरंस इंडिया पूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल इकाई के प्रदेश प्रभारी हैं। वहीं, पूर्व सैनिक बचन सिंह राणा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और हिंदू संगठनों के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और हिमाचल के इंचार्ज हैं। उनकी पत्नी ने साल 2019 में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी गुड गवर्नेंस मॉडल से प्रभावित होकर ये नामी हस्तियां आप में शामिल हुई हैं। दावा किया है कि आठ मई को आयोजित होने वाली भव्य सभा में करीब एक हजार लोग पार्टी से जुड़ेंगे। इनके अलावा डॉ. विजय विद्यार्थी रविदास सभा के प्रदेश प्रवक्ता, राजकुमार सेवानिवृत्त एसडीओ कबीरपंथी सभा संयोजक और प्रदेशाध्यक्ष, कन्या फ ाउंडेशन के संस्थापक सदस्य, सुरेश धीमान सेवानिवृत्त एसडीओ, धीमान सभा के प्रदेश संयोजक, ऋ षि सॉफ्टवेयर इंजीनियर और निजी कॉलेज के लेक्चरर, संतोष कनूरिया समाजसेवी, कैप्टन बलजीत सिंह डढवाल पूर्व सैनिक लीग के संस्थापक सदस्य, राजेश भारद्वाज हिंदू रक्षा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ने भी आप का दामन थामा है।