फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   night curfew in himachal: impact on tourism in himachal hotels advance booking cancel by tourists in shimla and kullu

रफ्तार पकड़ते ही पर्यटन पर नाइट कर्फ्यू का ब्रेक, 50 फीसदी गिरी होटलों की ऑक्यूपेंसी

Thu, 26 Nov 2020 10:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज/रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
विश्वास भारद्वाज/रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 26 Nov 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
night curfew in himachal: impact on tourism in himachal hotels advance booking cancel by tourists in shimla and kullu
होटल - फोटो : Pexels.com

कोरोना काल में हिमाचल प्रदेश में रफ्तार पकड़ते ही पर्यटन पर नाइट कर्फ्यू ने ब्रेक लगा दिया है। तेजी से बढ़ते संक्रमण के चलते शिमला, कुल्लू, कांगड़ा और मंडी जिले में लगे नाइट कर्फ्यू का पर्यटन कारोबार पहले दिन ही प्रभाव दिखने लगा है। बुधवार को कुल्लू-मनाली के सरकारी और निजी होटलों में 50 फीसदी आक्यूपेंसी कम रही।

विज्ञापन


भले ही बस सेवा बहाल कर दी हो लेकिन पर्यटक वाहनों समेत अन्य पर रात 8 से सुबह छह बजे तक रोक के चलते पर्यटकों ने अपने टूर प्रोग्राम रद कर दिए हैं। मनाली करीब 20 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग रद्द हो गई। पहाड़ों की रानी शिमला में तो 90 फीसदी तक एडवांस बुकिंग रद्द होने की आशंका है।
विज्ञापन


बता दें कि बारिश-बर्फबारी के चलते अधिकतर पर्यटक बुकिंग करवाकर ही हिमाचल आते हैं। उधर, कोरोना से ऐसे में हालात रहे तो अगले माह क्रिसमस और न्यू ईयर सीजन भी बुरी तरह धुल सकता है। पर्यटन कारोबारियों को अभी से चिंता सताने लग पड़ी है। अब सैलानी कश्मीर और उत्तराखंड शिफ्ट हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि सरकार के नाइट कर्फ्यू ने मनाली के पर्यटन में अंधेरा ला दिया है। पहले दिन से ही इसका नकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। बाहरी राज्यों का पर्यटक देर शाम तक ही मनाली पहुंचता है और होटलों के कमरे भी रात आठ बजे के बाद ही लगते हैं।

पर्यटन विकास निगम मनाली के डीजीएम अनिल तनेजा ने कहा कि निगम के होटलों में पहले 10 कमरे लग रहे थे, अब वह आधे हो गए हैं। पहले से हुई बुकिंग भी पर्यटक कैंसल कर रहे हैं। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी बांबा के अनुसार हिमाचल में नाइट कर्फ्यू से क्रिसमस और न्यू ईयर पर टूरिस्ट सीजन बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है।


एडवांस बुकिंग कैंसल होनी शुरू हो गई है। नाइट कर्फ्यू के कारण टूरिस्टो में खौफ का माहौल है। उधर, ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद का कहना है कि नाइट कर्फ्यू से हिमाचल आने वाला टूरिस्ट कश्मीर और उत्तराखंड शिफ्ट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed