फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Night bus service will be available for Delhi, Chandigarh, Haridwar and Shimla even on Diwali

HRTC Diwali Buses: दिवाली पर भी दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के लिए भी मिलेगी रात्रि बस सेवा

Mon, 28 Oct 2024 10:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Oct 2024 10:47 AM IST
सार

निगम प्रबंधन ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के मंडलीय प्रबंधकों से कम से कम एक-एक रात्रि बस चलाने के निर्देश दिए हैं, जिससे आपातकालीन स्थिति में सफर करने वाले लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

विज्ञापन
Night bus service will be available for Delhi, Chandigarh, Haridwar and Shimla even on Diwali
एचआरटीसी बसें। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिवाली के मौके पर 31 अक्तूबर को भी एचआरटीसी की रात्रि बस सेवा संचालित होगी। निगम प्रबंधन ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के मंडलीय प्रबंधकों से कम से कम एक-एक रात्रि बस चलाने के निर्देश दिए हैं, जिससे आपातकालीन स्थिति में सफर करने वाले लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। निगम प्रबंधन की ओर से मंडलीय प्रबंधकों को जारी निर्देशों में यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी सूरत में बसें खाली न चलें। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि दिवाली की रात मंडलीय प्रबंधकों को दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला से कम से कम एक-एक रात्रि बस चलाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dhanteras: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को होगा धनतेरस, जानें खरीदारी के लिए शुभ समय
विज्ञापन


दिवाली के दिन 31 अक्तूबर को यात्रियों की संख्या कम होने के चलते रूटों पर बसें क्लब करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन रूटों पर पूरे दिन में 4 से 5 बसें चलती हैं, वहां यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह और शाम दो बसें चलाने की व्यवस्था की जाएगी। दिवाली के दिन चलने वाली बसों से संबंधित जानकारी यात्री निगम के हेल्पलाइन नंबर 1100 के अलावा शिमला के कंट्रोल रूम 0177-2656326, चंडीगढ़ 91-172-2668943, दिल्ली 011-23868694, 23863473, 23329122, हरिद्वार 91-1334-222781 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed