फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dhanteras: Dhanteras will be on the Trayodashi date of Krishna Paksha of Kartik month, know the shubh mohrat f

Dhanteras: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को होगा धनतेरस, जानें खरीदारी के लिए शुभ समय

Mon, 28 Oct 2024 10:49 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Oct 2024 10:49 AM IST
सार

पुजारी पंडित उमेश चंद नौटियाल ने बताया कि प्रदोष काल शाम 5:55 बजे से रात 08:21 बजे तक रहेगा। इस समय माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन करने का शुभ मुहूर्त है। 
 

विज्ञापन
Dhanteras: Dhanteras will be on the Trayodashi date of Krishna Paksha of Kartik month, know the shubh mohrat f
धनतेरस के लिए सजे बाजार। - फोटो : संवाद

विस्तार

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मंगलवार को धनतेरस के रूप में मनाई जाएगी। इस दिन धन देवी लक्ष्मी और कुबेर का पूजन करने का विधान है। धन त्रयोदश के दिन प्रदोष काल यानि सूर्य अस्त और रात्रि की संधि के समय त्रिपुष्कर योग बन रहा है।   ऐसे में प्रदोष काल शाम 6:38 बजे से 8:24 बजे तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन करने से शुभ फल प्राप्त होगा। इसके साथ ही धनतेरस पर बर्तन, सोना, चांदी, वाहन की खरीदारी करना शुभ माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार तांबे को श्रेष्ठ माना गया है। ऐसे में तांबे का बर्तन खरीदकर घर लाना चाहिए।

विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: Himachal News: हिमाचल प्रदेश में अब तक 1,350 राशन कार्ड ब्लॉक, जानें क्यों हो रहा है ऐसा; क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10:32 बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी
ज्योतिषाचार्य डॉ. मस्त राम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10:32 बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी जो बुधवार को दोपहर 1:16 बजे तक रहेगी। मंगलवार को ही धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। सुबह 10:32 बजे से 12:28 बजे तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त है। राहुकाल दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। इस समय खरीदारी करना शुभ नहीं माना गया है। राधा- कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित उमेश चंद नौटियाल ने बताया कि मंगलवार को प्रदोष काल शाम 5:55 बजे से रात 08:21 बजे तक रहेगा। इस समय माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन करने का शुभ मुहूर्त है। 

झाड़ू खरीदना भी शुभ 
ज्योतिषाचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि त्रयोदशी तिथि मंगलवार सुबह 10:32 बजे शुरू होकर अगले दिन बुधवार को दोपहर 01:14 बजे तक रहेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त मंगलवार शाम 7:14 बजे से 8:51 बजे तक रहेगा। इस दिन पुराने टूटे- फूटे बर्तन घर से निकालकर नए बर्तन लाने का विधान है। तांबा श्रेष्ठ धातु माना गया है। ऐसे में तांबे के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा। खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10:32 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 2:51 बजे से शाम 4:14 बजे तक राहुकाल रहेगा। उन्होंने कहा कि धनतेरस पर झाडू की खरीदारी करना भी शुभ माना गया है। झाड़ू में माता लक्ष्मी का वास होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed