फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nigerian drug smuggler arrested from delhi by himachal police

दिल्ली में नाइजीरिया का ड्रग तस्कर गिरफ्तार, होंगे कई खुलासे

Thu, 08 Jun 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 08 Jun 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
nigerian drug smuggler arrested from delhi by himachal police

हिमाचल पुलिस की ऊना एसआईयू टीम ने अब दिल्ली से नशे के विदेशी सौदागर को धर दबोचने  में सफलता हासिल की है। प्राथमिक जांच में आरोपी की पहचान नाइजीरियाई निवासी बोस्को के रूप में हुई है। आरोपी दिल्ली से प्रदेश में हेरोइन सहित अन्य नशीले पदार्थों की सप्लाई करवाता था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक से 60 ग्राम हेरोइन, 142 ग्राम सफेद और काले रंग का संदिग्ध पदार्थ भी बरामद किया। जानकारी के अनुसार एसआईयू  टीम ने ऊना बस स्टैंड में हाल ही में मैहरे निवासी राकेश को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। राकेश से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह दिल्ली से नाईजीरिया के रहने वाले युवक से नशे की खेप खरीदता है और उसे हिमाचल में सप्लाई करता है।
विज्ञापन


इसमें मैहरे निवासी उसका एक अन्य साथी अनुज चोपड़ा भी संलिप्त है। अनुज ने बीटेक की है और मैहरे में कोई दुकान चलाता है। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दिल्ली में रेड की। इस दौरान आरोपी बोस्को के कमरे से पुलिस को 60 ग्राम हेरोइन, लगभग 142 ग्राम का सफेद व काले रंग का संदिग्ध पदार्थ भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोल्वो में आती थी नशे की खेप

nigerian drug smuggler arrested from delhi by himachal police

जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है। अब पुलिस आरोपी बोस्को से पूछताछ कर रही है और नशे से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। जबकि मैहरे निवासी दोनों युवकों से पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि ये दोनों नशीले पदार्थों की सप्लाई प्रदेश में कहां-कहां करते थे और इनके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। 

एंबेसी को सूचित करेगी पुलिस
नशा तस्करी मामले में बोस्को के खिलाफ मामला दर्ज करने की जानकारी ऊना पुलिस दिल्ली स्थित नाइजीरियन एंबेसी को देगी। पुलिस आरोपी युवक  से पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज कब्जे में लेने की कार्रवाई अमल में लाएगी। 

वोल्वो में आती थी नशे की खेप
दिल्ली से देवभूमि हिमाचल को नशे की खेप वोल्वो बस के माध्यम से पहुंचती थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लगभग पांच से छह बार आरोपी युवक प्रदेश में नशे की सप्लाई कर चुके हैं। अब देखना यह है कि इस ड्रग तस्करी के तार हिमाचल में कहां-कहां जुड़े हैं। 

एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस आरोपी बोस्को को अदालत में पेश करेगी। जहां पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि मामले में अन्य खुलासे हो सकें । 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed