फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NHAI does not have land acquisition plan from Bilaspur to NerChowk, Revealed in RTI

आरटीआई में खुलासा: एनएचएआई के पास नहीं बिलासपुर से नेरचौक तक का भूमि अधिग्रहण प्लान

Fri, 16 Jul 2021 11:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Jul 2021 11:36 AM IST
सार

उल्लेखनीय है कि एसडीएम सदर के माध्यम से तहसीलदार सदर को कीरतपुर नेरचौक भूमि अधिग्रहण प्लान में हुए बदलाव की नियमानुसार जांच के लिए असल भूमि अधिग्रहण प्लान उपलब्ध करवाया गया था। 

विज्ञापन
NHAI does not have land acquisition plan from Bilaspur to NerChowk, Revealed in  RTI
आरटीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के तहत बिलासपुर से नेरचौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पास भूमि अधिग्रहण का असल फुल स्केप प्लान ही नहीं है। प्लान न होने से अलाइनमेंट में कहां और क्या बदलाव किए हैं, इसका खुलासा होना अब संभव नहीं है। दरअसल, भू अर्जन अधिकारी से आरटीआई में इसकी सूचना मांगी थी। भू अर्जन अधिकारी ने जवाब में कहा है कि एनएचएआई के पास जो रिकॉर्ड था, वह सूचना में दे दिया गया है। अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान में बदलाव होने या न होने के बारे में कोई जानकारी इस कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। फोरलेन प्रभावित एवं विस्थापित समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने कहा कि जब प्लान ही नहीं है तो अलाइनमेंट में हुए बदलाव का कैसे पता चलेगा। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एसडीएम सदर के माध्यम से तहसीलदार सदर को कीरतपुर नेरचौक भूमि अधिग्रहण प्लान में हुए बदलाव की नियमानुसार जांच के लिए असल भूमि अधिग्रहण प्लान उपलब्ध करवाया गया था। क्षेत्रीय अभिकरण द्वारा जांच करने व तहसीलदार सदर द्वारा अवलोकन करने पर पाया गया कि कीरतपुर से बिलासपुर के मुहाल तुन्नु, पट्टा, ढलयार, जोल तक का भूमि अधिग्रहण प्लान फुल स्केप में एनएचएआई के पास है। लेकिन बिलासपुर से नेरचौक तक के मुहाल पडग़ल, भराड़ी, भटेड़ उपरली का भूमि अधिग्रहण प्लान फुल स्केप में नहीं है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में तहसीलदार सदर ने भू अर्जन अधिकारी से 06 जून को पत्र संख्या 669-70 में जानकारी मांगी थी कि एसडीएम सदर के माध्यम से जो भूमि अधिग्रहण प्लान इस कार्यालय को अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान में हुए बदलाव की जांच हेतु भेजा है, यह प्लान राजस्व शजरा नक्शा के साथ नहीं दर्शाया गया है। तहसीलदार ने पत्र में कहा था कि जैसा भूमि अधिग्रहण प्लान तुन्नु पट्टा ढलयार जोल आदि मुहालों का उपलब्ध करवाया है, ऐसा ही प्लान पडग़ल भराड़ी भटेड़ उपरली का भी उपलब्ध करवाया जाए। यह भी अवगत करवाया जाए कि बिना नक्शा वाले इस भूमि अधिग्रहण प्लान को राजस्व विभाग के शजरा नक्शा के साथ कैसे कंपेयर किया जाए ताकि अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान में हुए बदलाव के होने या न होने की पुष्टि की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed