फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NH wing builds roundabout in Tawi

Shimla News: तवी में एनएच विंग ने बनाया गोल चौक

Tue, 29 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
NH wing builds roundabout in Tawi
शिमला। लोक निर्माण विभाग का एनएच विंग राजधानी शिमला से लोअर हिमाचल की ओर जाने वाले एनएच-205 पर शिमला के प्रवेशद्वार तवी चौक पर गोल चौक का निर्माण करवा रहा है। इस चौक पर विधानसभा सत्र के दौरान, वीआईपी मूवमेंट, शहर में किसी आपराधिक घटना के घटित होने या अलर्ट के दौरान बालूगंज थाना पुलिस का नाका लगता है। इस चौक से होकर चक्कर, आईएसबीटी और चंडीगढ़ की ओर जाने के लिए सड़क मार्ग है। वहीं, दूसरी ओर शिमला शहर के लिए बालूगंज से होकर वाहन प्रवेश करते हैं। चौक की अहमियत को देखते हुए यहां गोल चौक का निर्माण किया जा रहा है। इसके बन जाने के बाद वाहन चालकों को निर्धारित ट्रैफिक नियमों के अनुरूप ही अपने वाहनों को चौक से गुजारना होगा। इस चौक पर पुलिस की भी पैनी नजर रहती है। लोक निर्माण विभाग एनएच विंग के शालाघाट स्थित एसडीओ नेत्र प्रकाश ने कहा कि चौक का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इससे चौक और भी सुंदर नजर आएगा। लोक निर्माण विभाग के डिवीजन-3 ने बालूगंज क्रॉसिंग में भी इसी तरह का एक गोल चौक बनाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article