फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NH Soghi

शोघी के पास 4 घंटे बंद रहा शिमला चंडीगढ़ हाइवे

Wed, 28 Jul 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
NH Soghi
सृष्टि माता मंदिर के पास रात तीन बजे भूस्खलन, दो किलोमीटर तक लगा जाम
विज्ञापन

दूध ब्रेड सब्जी की सप्लाई हुई लेट
उपनगरों में दोपहर बाद पहुंचा दूध
कब क्या हुआ
6:00 बजे सुबह पहुंची मशीनरी
7:00 बजे सुबह वन वे हुआ बहाल
12:30 बजे दोनों ओर से शुरू हुई आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला-कालका नेशनल हाईवे बुधवार सुबह करीब चार घंटे तक पूरी तरह बंद रहा। शोघी के नजदीक सृष्टि माता मंदिर के पास रात तीन बजे भूस्खलन हो गया। इसके बाद सड़क के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह छह बजे सड़क बहाल करने के लिए मौके पर मशीनरी पहुंची। सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग को वन वे खोला जा सका। दोपहर 12:30 बजे तक राजधानी के प्रवेश द्वार पर जाम की स्थिति बनी रही।
बुधवार सुबह करीब चार घंटों तक राजधानी शिमला का सोलन और चंडीगढ़ से संपर्क कटा रहा। शोघी के पास भूस्खलन के बाद बाहरी क्षेत्रों से वाहन न तो शिमला पहुंच सके न ही शिमला से बाहरी क्षेत्रों को रवाना हो सके। एनएच बंद होने से शिमला से सोलन, चंडीगढ़ और दिल्ली रूटों पर एचआरटीसी और निजी बसें भी रवाना नहीं हो पाई। सुबह के समय शोघी से शिमला की ओर आ रहे लोग घंटों जाम में फंसे रहे। शिमला में दूध, ब्रेड, सब्जी की सप्लाई भी देरी से पहुंची। शिमला के उपनगरों में दूध की सप्लाई दोपहर बाद पहुंची। सड़क को डबल लेन खोलने के लिए सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक बार-बार ट्रैफिक रोका जाता रहा। ट्रैफिक बंद होने के कारण सुबह के समय तारादेवी, संकटमोचन, कच्ची घाटी और बैरियर से सैकड़ों लोग पैदल शिमला पहुंचे।
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर लगाए बाइक राइडर : भारद्वाज
डीएसपी ट्रैफिक शिमला अजय भारद्वाज ने बताया कि सुबह तीन बजे के करीब शोघी के पास नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ। सात बजे के करीब सड़क को वनवे और दोपहर साढ़े बारह बजे डबल लेन खोल दिया था। ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए सड़क के दोनों ओर बाइक राइडर की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed