{"_id":"5cf7ff00bdec22073f3f2e0c","slug":"nh-five-closed-for-vehicular-movement-due-to-heavy-landslide-in-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में चट्टानों के गिरने से नौ घंटे बंद रहा एनएच, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में चट्टानों के गिरने से नौ घंटे बंद रहा एनएच, एक की मौत
Wed, 05 Jun 2019 11:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ से पांच किलोमीटर की दूरी पर एनएच-5 रल्ली के पास भारी चट्टानों के गिरने से करीब नौ घंटे बंद रहा। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर रल्ली नामक स्थान पर अचानक पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें गिरी गई।
विज्ञापन
इससे रिकांगपिओ से पूह ब्लॉक ,स्पीति घाटी और शिमला के लिए बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर छोटे व बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
सैकड़ों स्थानीय और पर्यटक वाहन फंसे रहे। हालांकि शाम करीब सात बजे एनएच प्राधिकरण ने मार्ग को बहाल कर दिया। अधिशाषी अभियंता एनएच प्रकाश नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बड़ी चट्टानें गिरने से मार्ग अवरूद्ध हो गया था।
विज्ञापन
वहीं एनएच को पार करते समय मशीन व पत्थर की चपेट में आने से एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण(64 ) पुत्र राम सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कृष्ण बंद मार्ग को पार करने की कोशिश करते समय मशीन व पत्थरों की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई रिकांगपिओ जीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया।