फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   News viral in social media, vikramaditya will contest from chamba in 2017 elections

सोशल मीडिया में उड़ी खबर, सीएम के बेटे विक्रमादित्य यहां से लड़ेंगे चुनाव!

Mon, 26 Dec 2016 10:01 AM IST
अनिल शर्मा/अमर उजाला, चंबा
अनिल शर्मा/अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 26 Dec 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
News viral in social media, vikramaditya will contest from chamba in 2017 elections

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे एवं युकां प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह आगामी विस चुनाव विस क्षेत्र चंबा से लड़ सकते हैं, ऐसा ब्लाग सोशल मीडिया की एक साइट पर वायरल होने से चंबा की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। हालांकि जिला कांग्रेस के आला पदाधिकारी ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बीते दो विस चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद कांग्रेस आलाकमान विस क्षेत्र चंबा में अपनी खोई गरिमा को वापस पाने के लिए पूरा जोर लगाने वाली है।  ऐसे में कांग्रेस को किसी भी स्थिति में ऐसे उम्मीदवार को विस क्षेत्र चंबा में उतारना होगा, जो भाजपा को कड़ी टक्कर तो दे, साथ ही चंबा को फिर से कांग्रेस का गढ़ बना सके। हाल ही में प्रदेश की राजनीति में भी विक्रमादित्य के विस चुनाव में उतरने को लेकर माहौल गर्म हुआ था। 

विज्ञापन

बीते दो विस चुनाव में भाजपा दे चुकी है कांग्रेस को पटकनी

News viral in social media, vikramaditya will contest from chamba in 2017 elections

लेकिन वह किस विस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, यह सार्वजनिक नहीं किया गया। जबकि सोशल मीडिया में इस तरह की खबरें वायरल होना कि विक्रमादित्य चंबा विस क्षेत्र से आगामी विस चुनाव लड़ेंगे, वाकई में चंबा और प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन चुका है।

उधर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं चुराह के पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने इस मामले पर कोई जानकारी होने से इनकार किया है। भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अगर इस तरह का कोई निर्णय लेती है, तो इसकी जानकारी जिला कांग्रेस को जरूर होनी थी। लिहाजा सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने वाले संयम रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed