फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   News of relief for electricity board employees: Committee formed to give new pay scale

बिजली बोर्ड कर्मियों के लिए राहत की खबर: नया वेतनमान देने के लिए बनाई कमेटी

Tue, 15 Feb 2022 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Feb 2022 09:25 PM IST
सार

बिजली बोर्ड ने नया वेतनमान देने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को नया वेतनमान दिया जाने पर फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
News of relief for electricity board employees: Committee formed to give new pay scale
राज्य बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड के करीब 40 हजार कर्मचारियों और पेंशनरों को नया वेतनमान देने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी मामले के आकलन के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। नए वेतनमान को देने के बाद बोर्ड की आर्थिक स्थिति पर क्या असर पड़ेगा। इस पर मंथन करते हुए रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को नया वेतनमान दिया जाने पर फैसला लिया जाएगा। कमेटी को दस दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा और बोर्ड के अध्यक्ष आरडी धीमान ने कमेटी का गठन किया है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने की पोषण अभियान की समीक्षा
वहीं, मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने मंगलवार को केंद्र सरकार के पोषण अभियान की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस बाबत चर्चा की। कोरोना संकट के बीच बच्चों को पोषक आहार उपलब्ध करवाने के मुख्य सचिव ने निर्देश दिए। उन्होंने 17 फरवरी से प्रदेश में खुलने जा रहे पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए एसओपी का सख्ती से पालन करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed