{"_id":"fbd9d971b44630dc84ab8b8214fe97ef","slug":"newly-married-couple-died-in-road-accident-kangra-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह पहले विवाह बंधन में बंधे दंपति की हादसे में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह पहले विवाह बंधन में बंधे दंपति की हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा जिले के छतड़ी गांव के नजदीक हुए सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति की मौत हो गई। दोनों की शादी अभी डेढ़ माह पहले ही हुई थी। प्रारंभिक छानबीन में दुर्घटना का कारण ओवर स्पीड बताया जा रहा है। बाइक स्किड होने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
जोंटा के देइ पठियार का रहने वाला रामू (22) अपनी पत्नी आरती देवी (20) को धर्मशाला स्थित सुसराल से वापिस घर लेकर आ रहा था। छतड़ी के पास रामू की बाइक स्किड हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए शाहपुर अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हेड कांस्केटबल संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए धर्मशाला भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक रामू के घर में मातम का माहौल है। डेढ़ माह पहले हुई दोनों की शादी के बाद उनकी इस तरह हुई मौत को लेकर परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन