फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   newly appointed governor of himachal pradesh acharya devvrat oath ceremony on 12 august

इस दिन शपथ लेंगे हिमाचल के नए राज्यपाल देवव्रत

Mon, 10 Aug 2015 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 10 Aug 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
newly appointed governor of himachal pradesh acharya devvrat oath ceremony on 12 august

हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य 12 अगस्त को शपथ लेंगे। उन्हें राजभवन शिमला में हिमाचल के मुख्य न्यायाधीश मंसूद अहमद मीर शपथ दिलाएंगे। डॉ. देवव्रत आचार्य रविवार को कुरुक्षेत्र से दिल्ली गए। दिल्ली से वे शपथ वाले दिन 12 अगस्त को शिमला आएंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डॉ. देवव्रत आचार्य को हिमाचल के नए राज्यपाल की नियुक्ति दी है। वह गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राचार्य रहे हैं। वह हिमाचल के 27वें राज्यपाल होंगे।
विज्ञापन


अभी तक प्रदेश के राज्यपाल का कार्यभार राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पास रहा है। रविवार को राजभवन के अधिकारियों ने भी डॉ. देवव्रत आचार्य से मिलने कुरुक्षेत्र जाना था, मगर उनके दिल्ली जाने से अधिकारियों का कार्यक्रम स्थगित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदाई लेने हिमाचल नहीं आएंगे कल्याण सिंह- विश्वस्त सूत्रों की मानें तो नए राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य की नियुक्ति के बाद कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह शपथ ग्रहण समारोह से पहले विदाई लेने हिमाचल नहीं आएंगे। वह बाद में राजस्थान के राज्यपाल की हैसियत से ही हिमाचल आ सकते हैं।

राज्यपाल ने शांता कुमार से की मुलाकात- विनोद राणा, पालमपुर (कांगड़ा)। ढाई दशक पहले सांसद शांता कुमार से हुई मुलाकात को प्रदेश के नए राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य आज भी नहीं भूले हैं। प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल ने रविवार को दिल्ली में शांता कुमार के घर पर उनसे मुलाकात की।

देवव्रत ने शांता और उनकी पत्नी लेखिका संतोष शैलजा के साथ करीब आधा घंटा मुलाकात की। देवव्रत का स्वागत करते हुए शांता कुमार ने कहा कि कई वर्षों बाद हिमाचल को ख्याति प्राप्त उच्च कोटि का शिक्षाविद राज्यपाल मिला है।


बताया जाता है कि देवव्रत आज भी उस संबोधन को नहीं भूले हैं जो 1990-91 में बतौर मुख्यमंत्री रहते शांता कुमार ने कुरुक्षेत्र में गुरुकुल का दौरा कर किया था। उस समय देवव्रत शांता कुमार के संबोधन से बेहद प्रभावित हुए थे। यही वजह है कि देवव्रत ने हिमाचल का राज्यपाल बनते ही शांता कुमार से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed