फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   new year celebration in shimla manali himachal pradesh tourist rush in himachal hotels pack

New Year 2023: नववर्ष का जश्न मनाने हिमाचल पहुंचे लाखों सैलानी

Fri, 30 Dec 2022 02:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Dec 2022 02:08 PM IST
सार

पर्यटक कुल्लू जिले के मणिकर्ण, कसोल, गड़सा व तीर्थन घाटी का भी रुख कर रहे हैं। हर रोज मनाली में ढाई हजार से अधिक वाहन पहुंच रहे हैं।  

विज्ञापन
new year celebration in shimla manali himachal pradesh tourist rush in himachal hotels pack
शिमला के रिज मैदान पर उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नववर्ष का जश्न मनाने के लिए देवभूमि के पर्यटन स्थलों पर लाखों सैलानियों की भीड़ उमड़ी है। अकेले मनाली सहित पूरे कुल्लू जिले में लगभग एक लाख पर्यटक पहुंच चुके हैं। 30 और 31 दिसंबर को और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। ऐसा ही हाल राजधानी शिमला का है। 

विज्ञापन


मनाली शहर के साथ ही यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में बने छोटे-बड़े होटलों के कमरे पैक हैं। पर्यटक कुल्लू जिले के मणिकर्ण, कसोल, गड़सा व तीर्थन घाटी का भी रुख कर रहे हैं। हर रोज मनाली में ढाई हजार से अधिक वाहन पहुंच रहे हैं।  
विज्ञापन


सोलंगनाला, हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली व वशिष्ठ की सड़कों पर वाहनों की कतारें लग रही हैं। जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने बताया कि करीब एक लाख पर्यटक पहुंच गए हैं। आगामी दो दिनों में और पर्यटक मनाली पहुंचेंगे। होटलियर एसोसिएशन मनाली के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि बड़े होटल पैक हैं, जबकि छोटे होटलों के 90 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे-बड़े होटल पैक
25 से 29 दिसंबर तक करीब 21 हजार पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे हैं। रोजाना हजारों सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। अगले दो दिन में 14 हजार पर्यटक वाहन और शिमला पहुंच सकते हैं। रोजाना चार से पांच हजार वाहन भी शिमला से लौट रहे हैं। डलहौजी, खज्जियार के होटलों में 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी हैं। अब तक 7,000 के करीब पर्यटक पहुंच चुके हैं। कसौली में वीरवार को करीब 5,000 पर्यटक पहुंचे। नववर्ष तक यहां के सारे होटल पैक हैं। चायल में करीब 200 सैलानी पहुंचे हैं। दो दिन तक यहां 50 फीसदी होटल बुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed