फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New Year 2024: One lakh tourists expected to gather in Manali to celebrate New Year

New Year 2024: नववर्ष का जश्न मनाने मनाली पहुंचे 70 हजार पर्यटक, एक लाख की भीड़ जुटने की उम्मीद

Sun, 31 Dec 2023 12:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मनाली
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:55 PM IST
सार

इस बार पर्यटकों के लिए नए साल का जश्न खास होगा। मालरोड में दिन को होने वाली महानाटी की रिहर्सल पर्यटकों को जहां कुल्लवी संस्कृति से रूबरू करवाएगी वहीं नाटी पर थिरकने का भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन
New Year 2024: One lakh tourists expected to gather in Manali to celebrate New Year
New Year 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नववर्ष का जश्न मनाने के लिए मनाली में एक लाख पर्यटकों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। अनुमान है कि 60 से 70 हजार पर्यटक मनाली पहुंच गए हैं। 31 दिसंबर शाम तक यह आंकड़ा एक लाख का आंकड़ा पार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इस बार पर्यटकों के लिए नए साल का जश्न खास होगा। मालरोड में दिन को होने वाली महानाटी की रिहर्सल पर्यटकों को जहां कुल्लवी संस्कृति से रूबरू करवाएगी वहीं नाटी पर थिरकने का भी मौका मिलेगा। दरअसल विंटर कार्निवल में दो दिन होने वाली महानाटी की रविवार को मालरोड में रिहर्सल की जाएगी। इस रिहर्सल में राइट बैंक की लगभग 100 महिला मंडलों की 400 महिलाएं एकसाथ नाटी डालेंगी। इस दौरान पर्यटक जहां नाटी का आनंद लेंगे वहीं कुल्लू की संस्कृति से भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन


एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि विंटर कार्निवल की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे महानाटी की रिहर्सल होगी। उन्होंने बताया कि विंटर कार्निवल के दौरान 3 और 5 जनवरी को मालरोड में महानाटी का आयोजन होगा। इसमें महिलाएं पारंपरिक परिधानों में नाटी डालेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed