फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new voter in shimla seat

Shimla News: लोकसभा चुनाव, शिमला संसदीय सीट

Sun, 17 Mar 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
new voter in shimla seat
युवाओं करेंगे जीत-हार का फैसला, 73,204 वोटर पहली बार करेंगे मतदान
विज्ञापन

2019 लोक चुनाव के मुकाबले इस बार 30,226 पुरुष और 42,966 महिला मतदाताओं का इजाफा
शिमला, सिरमौर और सोलन के 17 विस क्षेत्रों में 13,32,289 मतदाता

दीपक मेहता
शिमला। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मी के साथ युवाओं में भी उत्साह बढ़ गया है। शिमला संसदीय सीट में 2024 के लोकसभा चुनाव में 73,204 नए मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 30,226 पुरुष और 42,966 महिला मतदाताओं का इजाफा हुआ है। ये पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। प्रशासन का कहना है कि नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत शैक्षणिक संस्थानों के साथ सार्वजनिक स्थलों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
राजनीतिक दल जहां पुराने मतदाताओं को रिझाने के लिए दोबारा जुट गए हैं, तो वहीं सभी की नजर पहली बार मतदान कर रहे युवा वोटरों पर भी है। युवा मतदाता पहली बार ईवीएम का बटन दबाकर मतदान करने का अनुभव प्राप्त करेंगे। राज्य निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शिमला संसदीय सीट में 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 12,59,05 मतदाता थे। इसमें पुरुष मतदाता 6,54,263 और महिला 6,04,822 मतदाता थीं। 2024 में मतदाताओं का यह आंकड़ा बढ़कर 13,32,289 हो गया है। इनमें 6,84,489 पुरुष और 6,47,788 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

शिमला संसदीय सीट में 17 विस क्षेत्र शामिलशिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के तहत शिमल, सिरमौर और सोलन जिलों की 17 विधानसभा आती हैं। इसमें अर्की, नालागढ़, दून, सोलन (एससी), कसौली (एससी), पच्छाद (एससी), नाहन, श्रीरेणुकाजी (एससी), पांवटा साहिब, शिलाई, चौपाल, ठियोग, कसुम्पटी, शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण, जुब्बल कोटखाई और रोहड़ू (एससी) विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक अप्रैल तक युवा बनवाएं मतदाता पहचानपत्र : अनुपम कश्यप
एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा सकते है। वोटर एप और हेल्पलाइन नंबर 1950 से वोट और चुनाव संबंधी किसी भी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं। अधिकारियों को भी बचे हुए मतदाताओं को पंजीकृत करने के निर्देश दिए हैं। - अनुपम कश्यप, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed