{"_id":"b9b95b48c89b229c634e94b71315595b","slug":"new-traffic-system-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में फिर बदला गया ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में फिर बदला गया ट्रैफिक प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 30 Mar 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला का सर्कुलर रोड क्षतिग्रस्त होने के बाद शहर के लोगों को आवाजाही में पेश आ रही दिक्कतों पर प्रशासन ने एक बार फिर शहर के ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है। संजौली और बीसीएस की ओर से आने वाली बसें अब टालैंड के बजाय ट्रिपल एच (होटल हाली डे होम) तक चलेंगी।
विज्ञापन
विक्ट्री टनल से लोकल बस स्टैंड की ओर आने वाली बसें यात्रियों को लिफ्ट बस स्टॉप तक पहुंचाएंगी। डीसी शिमला दिनेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया। देर से ही सही आखिर प्रशासन ने सर्कुलर रोड बंद होने से दिक्कत झेल रहे शहर के लोगों की सुध ली है।
विज्ञापन
27 दिनों की लंबी कशमकश के बाद शहर के लोगों को राहत दिलाने के लिए वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान में संशोधन किया है। मंगलवार से संजौली, छोटा शिमला, मैहली, पंथाघाटी और बीसीएस की ओर से ओल्ड बस स्टैंड आने वाली लोकल बसें टालैंड के स्थान पर ट्रिपल एच तक चलेंगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर विक्ट्री टनल से ओल्ड बस स्टैंड होते हुए लोकल बस स्टैंड आने वाली बसें लिफ्ट बस स्टॉप तक चलाई जाएंगी। यह व्यवस्था लागू होने के बाद न सिर्फ लोगों को पैदल चलने से राहत मिलेगी बल्कि लोग बार-बार बस बदलने के झंझट से भी बचेंगे।
एमसी पार्किंग के पास बनेगा टर्निंग प्वाइंट
ट्रिपल एच तक बसों का संचालन शुरू करने के बाद बसों के मुड़ने के लिए नगर निगम की पार्किंग के पास टर्निंग प्वाइंट तैयार किया जाएगा। बसें मुड़ने के कारण जाम की स्थित पैदा न हो इसके लिए यहां पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे।
टालैंड तक बसें चलने से झेलनी पड़ी परेशानी
सोमवार को बसें टालैंड तक चलाई गईं। इस कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूल, कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों तथा कर्मचारियों को सबसे अधिक दिक्कत पेश आई। नगर निगम के पार्षद सुरेंद्र चौहान ने बताया कि लोगों की समस्या को लेकर जिला प्रशासन को भी अवगत करवाया गया और प्रशासन से बसें ट्रिपल एच तक चलाने का आग्रह किया गया।