{"_id":"a5897edf9fa3641968094c174b67abbd","slug":"new-traffic-plan-for-apple-season-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन के लिए ये है शिमला का नया ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन के लिए ये है शिमला का नया ट्रैफिक प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 20 Jul 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब सीजन के दौरान शहर के लोगों को जाम की समस्या के कारण परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया है। इस बार सीजन के दौरान सेब से लदे ट्रक न तो शहर में एंटर करेंगे और न ही ढली-टूटीकंडी बाईपास से होते चलेंगे।
विज्ञापन
सभी ट्रकों को शोघी मेहली बाईपास होते हुए रवाना किया जाएगा। सोमवार से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। सेब सीजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को एक अतिरिक्त बटालियन दी गई है।
विज्ञापन
सोमवार से ऊपरी शिमला से आने वाले सेब से लदे ट्रकों को ढली से मेहली की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। मेहली से आगे शहर में ट्रकों की एंट्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। मेहली से ट्रक सीधे शोघी पहुंचेंगे और यहां से आगे मुख्य मार्ग से होते हुए मंडियों की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन
शोघी-मेहली बाईपास से ही चलेंगे ट्रक
सीजन के दौरान सेब के ट्रकों को शोघी-मेहली बाईपास होते रवाना किया जाएगा। कोई भी ट्रक न तो शहर में एंटर करेगा और न ही टूटीकंडी बाईपास होते रवाना होगा।- अमित ठाकुर डीएसपी ट्रैफिक, शिमला
दो जगहों पर लगेंगे दिन-रात नाके
सेब सीजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के आसपास दो स्थानों पर दिन-रात नाके लगे रहेंगे। ढली से सेब की गाड़ियां शहर में एंटर न करें इसके लिए चौक पर पुलिस के जवानों की तैनाती रहेगी। ढली टनल पर भी जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा मेहली में भी स्थायी नाका लगाया जाएगा ताकि सेब की सभी गाड़ियों की रवानगी शोघी बाईपास होते सुनिश्चित की जा सके।
ढली-भट्ठाकुफर के बीच हिल साइड में ही खड़ी होंगी गाड़ियां
ढली-भट्ठाकुफर सड़क पर सेब सीजन के दौरान गाड़ियां सिर्फ हिल साइड पर ही खड़ी होंगी। सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी होने के कारण लगने वाले जाम के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इसके अतिरिक्त सड़क पर दोनों ओर से गाड़ियों के क्रॉस होने और पैदल चलने वालों के लिए जगह खाली रखवाई जाएगी।