फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   new speaker of himachal pradesh vidhan sabha may be from kangra mandi

स्पीकर, मंत्री पद के लिए सिरमौर, कांगड़ा, मंडी का दावा मजबूत

Sun, 19 Jan 2020 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Jan 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
new speaker of himachal pradesh vidhan sabha may be from kangra mandi
सांकेतिक तस्वीर

नया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मिलने के बाद अब जल्द ही जयराम सरकार कैबिनेट में खाली दो पदों को विधानसभा अध्यक्ष के साथ भर सकती है। विधानसभा अध्यक्ष और दो मंत्री पदों पर सिरमौर, कांगड़ा और मंडी जिलों का दावा मजबूत माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा तीनों पद भरने के लिए न्यूनतम तीन बार जीत का फार्मूला तय कर सकती है।

विज्ञापन


यानी, जो उम्मीदवार तीन या इससे अधिक बार जीता हो उसे ही कैबिनेट रैंक और विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। अगर न्यूनतम तीन बार जीत का फार्मूला तय किया गया तो सिरमौर से सुखराम चौधरी, कांगड़ा से राकेश पठानिया और मंडी से कर्नल इंद्र सिंह की लॉटरी लग सकती है। हालांकि, इनके अलावा चार बार जीत दर्ज करने वाले कांगड़ा से रमेश धवाला भी तीन बार जीत के फार्मूले में फिट बैठते हैं। लेकिन उन्हें पहले ही योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में कैबिनेट रैंक मिला हुआ है। 
विज्ञापन


दो बार जीत दर्ज करने वाले नेताओं की कतार ज्यादा लंबी है इनको  कैबिनेट रैंक देने से पार्टी परहेज कर रही है ताकि अंतर्विरोध न पसरे। विस चुनाव 2017 में भाजपा ने चारों संसदीय क्षेत्रों को 3-3 कैबिनेट रैंक देकर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधा था। इसके बाद कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र से एक-एक कैबिनेट पद खाली हुआ। ऐसे में तीन बार या इससे अधिक बार जीत दर्ज कर चुके मंडी जिला से कर्नल इंद्र सिंह और कांगड़ा से राकेश पठानिया दोनों का कैबिनेट रैंक के लिए दावा ज्यादा मजबूत माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सिरमौर से तीन बार जीत दर्ज कर चुके सुखराम चौधरी को पार्टी कैबिनेट रैंक दे सकती है। क्योंकि पार्टी को तीन सीटें जिताने वाला सिरमौर जिला वर्तमान में कैबिनेट रैंक से वंचित है। विधानसभा अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए भी वरिष्ठता के लिहाज से तीनों में से किसी एक नेता को जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, कोई और सियासी फार्मूला अपनाया गया तो हमीरपुर जिला से नरेंद्र ठाकुर सहित कुछ और नेताओं को भी कैबिनेट गिफ्ट दिया जा सकता है। 


किस जिले ने भाजपा को क्या दिया
बिलासपुर में 4 में से 3, चंबा से 5 में से 4, कांगड़ा में 15 में से 11, सोलन में 5 में से 2,  सिरमौर में 5 में से 3, कुल्लू में 5 में से 4, शिमला में 8 में से 4, मंडी में 10 में से 9, लाहौल में 1 में से 1, किन्नौर में 1 में से शून्य, हमीरपुर में 5 में से 2, ऊना में 5 में से 3 सीटें भाजपा ने जीती थीं। इनमें से बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर को कैबिनेट रैंक नहीं मिला है। हालांकि, अनुराग ठाकुर के रूप में केंद्र में हमीरपुर को कैबिनेट रैंक मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed