फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New shopping complex ready in shimla

नए साल से आजीविका भवन में सजेगा तहबाजार-तिब्बती मार्केट

Mon, 18 Oct 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
New shopping complex ready in shimla
लिफ्ट के पास साढ़े 6 करोड़ से तैयार हो रहा शहर का सबसे बड़ा व्यावसायिक परिसर
विज्ञापन

व्यावसायिक परिसर में बनीं हैं 217 दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास तैयार हो रहे राजधानी के सबसे बड़े व्यावसायिक परिसर में नए साल से दुकानें सजना शुरू हो जाएंगी। नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे इस आजीविका भवन में 217 दुकानें तैयार की जा रही हैं। ज्यादातर का काम पूरा कर लिया गया है।
दिसंबर में नगर निगम इनका आवंटन करेगा। निगम ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएम जयराम ठाकुर से इसका उद्घाटन करवाया जाएगा। साढ़े छह करोड़ रुपये से बन रहा यह छह मंजिला भवन नगर निगम शिमला का सबसे बड़ा व्यावसायिक परिसर होगा। परिसर में दुकानदारों के अलावा शहरवासियों और सैलानियों को लिफ्ट, पार्किंग, शौचालय जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

परिसर के भीतर कुल 217 दुकानें बनी हैं। टॉप के तीन फ्लोर में हर मंजिल पर करीब 48 से 50 दुकानें बनाई गई हैं। दुकानें 12 फीट लंबी और करीब 10 फीट से ज्यादा चौड़ी हैं। परिसर के लिए करीब पांच एंट्रेस प्वाइंट बनाए हैं, जिनमें सर्कुलर रोड और सब्जी मंडी से दो मुख्य गेट होंगे। स्मार्ट सिटी से दो लिफ्ट भी लगाई जा रही है। भवन में 16 हजार लीटर क्षमता वाला अंडरग्राउंड रेन हार्वेस्टिंग टैंक भी तैयार किया है। इसका पानी शौचालयों के अलावा आग बुझाने के काम में इस्तेमाल होगा। भवन का काम वर्ष 2018 में पूरा होना था लेकिन काम बढ़ने और लिफ्ट लगने के प्रोजेक्ट के चलते इसमें देरी हो गई। अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर की अगुवाई वाली टीम इस प्रोेजेक्ट को पूरा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिये कहां कौन सी मार्केट सजेगी
भवन के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर में बेकरी शॉप बनी हैं। टॉप दो फ्लोर में तिब्बती मार्केट सजेगी। इसके नीचे के फ्लोर में तहबाजारी आएंगे। इन सबका मासिक किराया तय किया जाएगा जिससे नगर निगम को आय होगी। भवन में बाकी बची दुकानों की खुली बोली लगाई जाएगी। सर्कुलर रोड और पार्किंग से जुड़ा होने के कारण सैलानियों और शहरवासियों के लिए यह परिसर फायदेमंद होने वाला है।

जानिए किसे, कितनी दुकानें मिलेंगी
निगम ने 217 दुकानों के लिए 168 कारोबारियों की सूची फाइनल कर दी है जिन्हें इसमें शिफ्ट किया जाएगा। इन 168 दुकानों में से 76 दुकानें तिब्बती कारोबारियों को मिलेंगी। 80 दुकानें पंजीकृत तहबाजारियों को दी जाएंगी। इनके अलावा 12 दुकानें बेकरी की होंगी। इसके बाद 49 दुकानें खाली रह जाएंगी जिन्हें निगम खुली बोली से नीलाम करेगा।
आंकड़ों की नजर में
-छह मंजिला भवन में बनी हैं 217 दुकानें
टॉप फ्लोर पर 50 से ज्यादा गाड़ियों को पार्किंग क्षमता
दोनों ओर से सीढ़ियों के अलावा दो लिफ्ट से आवाजाही की सुविधा
हर दूसरे फ्लोर में शौचालय की सुविधा, 16 हजार लीटर का रेन हार्वेस्टिंग टैंक
भवन तैयार, जल्द किया
जाएगा आवंटन : कोहली
नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि आजीविका भवन का काम लगभग पूरा कर लिया है। जल्द ही इसका उद्घाटन करवाकर इसमें दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed