{"_id":"6133b1e48ebc3eca8223a31f","slug":"new-shop-constructed-in-shimla-shimla-news-sml3827311123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी, लोअर बाजार के बाद अब रामबाजार में बनेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी, लोअर बाजार के बाद अब रामबाजार में बनेंगी दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमुडा ने पूरी की टेंडर प्रक्रिया, निर्माण कार्य के दौरान मेट्रोपोल पार्किंग शिफ्ट होंगे
दुकानदार
क्रॉसर
40 से ज्यादा दुकानें स्मार्ट सिटी के तहत बनेंगी
2.02 करोड़ होंगे खर्च, रामबाजार सड़क होगी चौड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सब्जी मंडी और लोअर बाजार के बाद अब रामबाजार में भी स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नई दुकानें बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। हिमुडा ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए अगले हफ्ते से निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
रामबाजार के कई कारोबारियों को दीवाली में नई दुकानों का तोहफा देने की तैयारी है। रामबाजार में नगर निगम की 40 दुकानें हैं जिन्हें तोड़कर इनकी जगह प्रीफेब तकनीक से नई दुकानें बनेंगी। इस प्रोजेक्ट पर 2.02 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम की यह दुकानें वैली साइड पर सड़क के बाहर डंगे पर बनी हैं। यहां भी सब्जी मंडी की तर्ज पर सड़क के बाहर स्ट्रक्चर खड़ा किया जाएगा। इसमें कई अतिरिक्त दुकानें भी बनेंगी।
हिमुडा का कहना है कि कारोबारियों का काम प्रभावित न हो, इसके लिए अभी दुकानों के नीचे सिविल वर्क किया जाएगा। इसमें लोेहे का स्ट्रक्चर खड़ा होगा। यह स्ट्रक्चर जब दुकानों की नींव तक पहुंचेगा तो कारोबारियों से दुकानें खाली करवाई जाएंगी। फिर पुरानी दुकानों को तोड़ा जाएगा और इनकी जगह प्रीफेब तकनीक से नई दुकानें बनेंगी। निर्माण कार्य के दौरान रामबाजार के कारोबारी सर्कुलर रोड पर बनी मेट्रोपोल पार्किंग में शिफ्ट किए जाएंगे। यहां हिमुडा ने कारोबारियों के लिए 30 से ज्यादा अस्थायी दुकानें तैयार कर दी हैं।
विज्ञापन
चौड़ी होगी रामबाजार बाजार की सड़क
नई दुकानें सड़क से थोड़ी पीछे खिसकाई जाएंगी ताकि सड़क चौड़ी हो सके। सब्जी मंडी में भी नई दुकानें बनने से सड़क डेढ़ से दो मीटर तक चौड़ी होगीं। अभी रामबाजार की सड़क काफी तंग है। यहां एंबुलेंस तक नहीं जा पाती। अतिक्रमण के चलते पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। ऐसे में स्मार्ट सिटी की नई दुकानें बनने से लोगों को भी आवाजाही में सुविधा होगी।
शहर में बननी हैं 467 नई दुकानें
शिमला शहर में नगर निगम की 467 पुरानी दुकानों को तोड़कर इनकी जगह प्रीफेब तकनीक से नई दुकानें बनाई जानी हैं। इस पर स्मार्ट सिटी मिशन से पैसा खर्च किया जाएगा। अभी तक शिमला शहर में दो दर्जन से अधिक नई दुकानें बन चुकी हैं।
दस दिन के भीतर शुरू
होगा काम : अभियंता
रामबाजार में 40 नई दुकानें बनाने का काम दस दिन के भीतर शुरू किया जा रहा है। प्रयास है कि दीवाली तक कई दुकानें बन जाएं। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।
-अंजोरी कपूर, अधीक्षण अभियंता, हिमुडा