फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New schedule of entry of vehicles from other states in Himachal released

हिमाचल में दूसरे राज्यों से वाहनों के प्रवेश का नया शेड्यूल जारी

Thu, 30 Apr 2020 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
New schedule of entry of vehicles from other states in Himachal released
ऊना में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों के प्रवेश के लिए हिमाचल सरकार ने गुरुवार से नया शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल के प्रवेश द्वारों से शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। प्रधान सचिव राजस्व व नोडल अधिकारी ओंकार शर्मा ने बताया कि पहले रात 12 बजे तक एंट्री दी जाती थी। गुरुवार से नए शेड्यूल के तहत वाहनों को प्रवेश मिलेगा। 

विज्ञापन


बता दें राज्य सरकार ने ई-पास जारी करने की व्यवस्था में यह बदलाव पिछले चार दिन में अंतरराज्यीय प्रवेश बैरियरों पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए किया है।  दूसरे राज्यों के हॉटस्पॉट से लोगों के हिमाचल आने पर खतरा हो सकता है। वहीं, हिमाचल सरकार द्वारा हजारों लोगों को प्रदेश आने के लिए ई-पास जारी कर प्रवेश की अनुमति देने के साथ ही काफी संख्या में बिना अनुमति के लोगों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


ऐसे लोगों के लिए डीजीपी सीताराम मरडी ने सख्त चेतावनी जारी की है। वीडियो बयान के जरिये डीजीपी ने कहा है कि बाहर से जो भी व्यक्ति प्रदेश के अंदर बिना अनुमति आया है, वह समय रहते प्रशासन को इसकी सूचना दे। ऐसा करने वालों को सिर्फ होम क्वारंटीन कर स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा निगरानी की जाएगी। लेकिन जानकारी नहीं दी और वह कोरोना पॉजिटिव निकला तो कठोर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परवाणू के संस्थागत क्वारंटीन से भागने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed