{"_id":"6a8adabcfe6ea6e92a0c36c9","slug":"new-roads-to-be-built-shimla-news-c-19-sml1002-774715-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: छोटा शिमला में सड़क, ढली में पार्किंग और मशोबरा में बनेगा चिल्ड्रन पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: छोटा शिमला में सड़क, ढली में पार्किंग और मशोबरा में बनेगा चिल्ड्रन पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शहर में शुरू करेगा कम बजट वाले निर्माण कार्य, बरसात के बाद शुरू होंगे सभी काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के उपनगरों में जल्द ही सड़कों, रास्तों के निर्माणकार्य शुरू होंगे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम ने कम बजट के निर्माण कार्य शुरू करने का फैसला लिया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
शहर के ढली, मशोबरा, भट्ठाकुफर और छोटा शिमला क्षेत्र में यह नए काम करवाए जा रहे हैं। शहर के ढली वार्ड में इंद्रनगर के पास बेक्टा निवास के सामने आरसीसी पार्किंग की दूसरी मंजिल तैयार की जाएगी। इस पर 9.26 लाख रुपये खर्च होंगे। मशोबरा वार्ड में पुलिस चौकी के पास चिल्ड्रन पार्क के दूसरे चरण का काम शुरू करवाने की तैयारी है। इसमें 5.61 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। शहर के भट्ठाकुफर वार्ड में पूरन चंद के घर से चौहान निवास तक 230 मीटर लंबे रास्ते का सुधार और निर्माण कार्य किया जाएगा। इस कार्य पर 8.76 लाख रुपये खर्च होंगे। छोटा शिमला क्षेत्र में जाखा एमसी पार्किंग से नरेंद्र ठाकुर के घर तक और डीके वर्मा बिल्डिंग से हिमाल्वी कॉटेज (स्ट्रॉबेरी हिल हिमुडा कॉलोनी) तक दो अलग-अलग एंबुलेंस सड़कों और डंगों के निर्माण पर करीब 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम के अनुसार ये सभी काम दो महीने के भीतर पूरे किए जाएंगे। बरसात के बाद इनका निर्माण शुरू करने की तैयारी है।