फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NEW road built NEW road built

Shimla News: छोटा शिमला में तैयार होंगी दो नई सड़कें, जाम से मिलेगी राहत

Sun, 09 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
NEW road built NEW road built
छोटा शिमला को ऐराहोम, स्ट्राबरी हिल्स होते हुए कसुम्पटी बाजार से जोड़ेगी नई सड़क
विज्ञापन

ब्रॉकहास्ट से विजयनगर के लिए भी जल्द सड़क बनाने की तैयारी, निगम करेगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के छोटा शिमला क्षेत्र में लगने वाले यातायात जाम को कम करने के लिए जल्द ही यहां दो नई सड़कें तैयार की जाएंगी। नगर निगम इनका निर्माण करेगा। इनके प्रस्ताव तैयार कर जल्द निर्माणकार्य शुरू करने की तैयारी है।
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने रविवार को इन सड़कों के निर्माण के लिए मौके का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी बात की। छोटा शिमला अभी वाया ब्रॉकहास्ट से होते हुए कसुम्पटी बाजार से जुड़ा हुआ है। इस सड़क को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चौड़ा भी किया गया है। इसके बावजूद यहां रोजाना सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके लिए छोटा शिमला को अब वाया ऐराहोम, स्ट्राबरी हिल्स होते हुए कसुम्पटी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए यहां करीब 500 मीटर लंबी सड़क बनाने की जरूरत है। महापौर के अनुसार इस सड़क पर वाहनों की वनवे आवाजाही करवाई जा सकती है। इस सड़क के जुड़ने से ऐराहोम, स्ट्राबरी हिल्स क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा। दूसरी सड़क ब्रॉकहास्ट के पास से विजयनगर तक बनेगी। इसका काम भी जल्द शुरू करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन


छोटा शिमला में बनेगा सामुदायिक केंद्र
छोटा शिमला में सामुदायिक केंद्र और पार्किंग परिसर बनाने की भी योजना है। नगर निगम ने इसका नक्शा भी पास कर दिया है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इनका निर्माणकार्य जल्द शुरू किया जाएगा। अभी इस क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र नहीं है। इसके बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed