फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New residence allotted to DIG Sanjeev Gandhi amidst controversy.

Shimla News: विवाद के बीच डीआईजी संजीव गांधी को नया आवास आवंटित

Mon, 29 Jun 2026 02:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
New residence allotted to DIG Sanjeev Gandhi amidst controversy.
पहले आवंटित आवास खाली नहीं होने के कारण सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस अधीक्षक शिमला के आवास को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रदेश सरकार ने डीआईजी संजीव गांधी को नया आवास आवंटित कर दिया है। इस बारे में सामान्य प्रशासन विभाग ने शिमला के हरविंगटन स्थित सरकारी आवास आवंटित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 25 जून को जारी आदेशों के अनुसार डीआईजी संजीव गांधी को हरविंगटन स्थित सेट नंबर-1 जीएफ, टाइप-5 सरकारी आवास आवंटित किया गया है। यह आवंटन पहले प्रस्तावित रिचमाउंट स्थित सेट नंबर-11, टाइप-5 के स्थान पर किया गया है। आदेश में कहा गया है कि रिचमाउंट स्थित आवास पूर्व आवंटी की ओर से खाली नहीं किए जाने के कारण सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था में दूसरा सरकारी आवास आवंटित करने का निर्णय लिया है। एसएसपी आवास खाली नहीं करने को लेकर पुलिस मुख्यालय और डीआईजी गांधी के बीच तनातनी चल रही है। पुलिस विभाग के मुताबिक 7 फरवरी 2026 को आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी ने एसएसपी शिमला का कार्यभार छोड़ दिया गया था। नियमों के तहत उन्हें एसपी शिमला के लिए आरक्षित आवास को एक महीने के भीतर खाली करना था लेकिन उन्होंने यह आवास खाली नहीं किया। पुलिस मुख्यालय की ओर से इसको लेकर डीआईजी को 1.80 लाख रुपये का डैमेज चार्ज, पैनल रेंट जमा करवाने का नोटिस भी जारी किया जा चुका है लेकिन पहले आवंटित आवास खाली ही नहीं हुआ था। वहीं डीआईजी गांधी का कहना था कि उन्हें पहले जो आवास आवंटित किया गया था, वह खाली ही नहीं है। इस वजह से उन्हें वर्तमान आवास खाली करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसको देखते हुए अब सरकार ने डीआईजी संजीव गांधी को नया आवास आवंटित कर दिया है।


---
साढ़े चार महीने से पुलिस मुख्यालय के गेस्ट हाउस में रहने को मजबूर एसएसपी शिमला
पुलिस अधीक्षक आवास खाली नहीं होने के कारण वर्तमान एसएसपी शिमला गौरव सिंह पिछले बिना आवास के हैं। इस वजह से उन्हें वर्तमान में पुलिस मुख्यालय के गेस्ट हाउस में रहना पड़ रहा है। उन्होंने 9 फरवरी को एसपी शिमला का कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने एसपी सोलन का सरकारी आवास खाली कर दिया लेकिन शिमला में आवास खाली नहीं होने के कारण वह पिछले साढ़े चार महीने से अधिक समय से बिना आवास के कामकाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed