फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new research on pumpkin seeds.

कद्दू के बीज का ये कमाल नहीं जानते होंगे आप

Thu, 26 Feb 2015 09:27 AM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
new research on pumpkin seeds.

कद्दू के बीज से बना आटा, दलिया, सूप और बिस्कुट अब दिल के दौरे (हार्ट अटैक) जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाएंगे। औषधीय तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज में प्रोटीन और डाइट्री फाइबर (आहारीय रेशा) की मात्रा काफी अधिक होती है जो कोलेस्ट्रॉल को कम रखने और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार है।

विज्ञापन


शोध के बाद यह दावा नौणी विवि के खाद्य विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के वैज्ञानिकों ने किया है। आम लोगों तक इस बीज की पहुंच को आसान बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने कद्दू के बीजों से आटा, दलिया, सूप और बिस्कुट तैयार किए हैं।
विज्ञापन


‘लो कॉस्ट वैल्यू एडिड प्रोडक्ट राइप पंपकिन’ नामक प्रोजेक्ट के तहत नौणी के वैज्ञानिकों ने यह सफलता पाई है।

किसानों को किया जाएगा प्रशिक्षित

new research on pumpkin seeds.

अब बडे़ पैमाने पर इसे सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में कृषि विज्ञान केंद्रों में किसानों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कब शुरू होगा, उत्पादों की कीमत क्या होगी, यह अभी तय नहीं है। वैज्ञानिकों के मुताबिक कद्दू एक ऐसी चीज है जिसके पत्ते से फल तक लगभग सभी भागों का प्रयोग खाने में किया जाता है।

इतने डाइट्री फाइबर की जरूरत
इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसन के मुताबिक 50 या इससे कम उम्र के पुरुषों को प्रतिदिन 38 ग्राम और इसी वर्ग की महिलाओं को 30 ग्राम डाइट्री फाइबर की जरूरत होती है। 50 वर्ष से अधिक की महिलाओं को 20 और पुरुषों को 25 ग्राम डाइट्री फाइबर की जरूरत होती है।

नौंणी यूनिवर्सिटी के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. वीके जोशी का कहना है कि दो साल की कड़ी मेहनत के बाद कद्दू के बीज से उत्पाद तैयार किए हैं। डॉ. अंजू धीमान और डॉ. सुरेखा के मुताबिक यह रिसर्च जल्द ही नौणी विवि के जर्नल में छपेगी। जल्द ही प्रदेश के किसानों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कद्दू में ओमेगा थ्री

new research on pumpkin seeds.

कद्दू के बीज को आमतौर पर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। बीज पूरे फल के भाग का लगभग 3.11 फीसदी हिस्सा होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। कद्दू में लीनोलिक अम्ल मुख्य है, जो ओमेगा थ्री का स्रोत है। यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में सक्षम है।

वहीं हाई डाइट्री फाइबर होने के चलते इसके गुण और बढ़ जाते हैं। कद्दू के गूदे में ऊष्मा, प्रोटीन, स्टार्च आदि पौष्टिक तत्व होते हैं। इसमें विटामिन ए के अलावा कई खनिज लवण भी हैं।

शोध के मुताबिक====(प्रति 100 ग्राम)
पौष्टिक तत्व========बीज का आटा

प्रोटीन==============37.33
रेशा================01.85
पीएच===============06.85
एस्कॉर्बिक एसिड=======12.26
कॉपर===============0.309
मैगनीज=============2.983

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed