फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new research on Mushrooms

वैज्ञानिकों का खुलासा, 'मशरूम' बनेगा संजीवनी

Fri, 12 Sep 2014 11:25 AM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
new research on Mushrooms

यदि आप मशरूम खाने के शौकीन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब हड्डियां मजबूत करने के लिए धूप में बैठने, मास-मछली या कड़वी दवाएं खाने की जरूरत नहीं है। किसी भी प्रजाति की मशरूम को सूरज की पहली किरणें दिखा दीजिए, हड्डियों को मजबूती देने वाले विटामिन-डी की मात्रा 200 गुना अधिक हो जाएगी।

विज्ञापन


यह खुलासा देश में मशरूम को पहचान दिलाने वाले मशरूम सिटी सोलन में खुंब (मशरूम) मेले के दौरान वैज्ञानिकों ने किया। खुंब अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डा. मंजीत सिंह के अनुसार अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिकों ने पाया कि मशरूम में आर्गेस्ट्रोल तत्व पाया जाता है।
विज्ञापन


इसकी मात्रा सूरज की पहली किरण (नीली रोशनी) में रखने से 200 गुना तक बढ़ जाती है। केवल मशरूम ही ऐसी सब्जी है, जिसमें स्वाभाविक रूप से विटामिन डी होता है। मशरूम का ऐसा इस्तेमाल संजीवनी के बराबर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बीमारियों में रामबाण है मशरूम

new research on Mushrooms

प्रतिदिन मशरूम खाने वाले मनुष्य में हड्डी रोगों की समस्या नहीं रहेगी। यही नहीं पकाने के बाद मशरूम में विटामिन की मात्रा केवल 15 फीसदी तक ही कम होगी। 85 फीसदी तक विटामिन मशरूम में रहेगी। इससे पहले मशरूम को कैंसर, एड्स व शराब छुड़ाने के लिए भी उत्तम आहार माना जा चुका है।

इसलिए जरूरी है विटामिन डी

विटामिन डी सबसे अधिक हड्डी रोगों को रोकने लिए आवश्यक होती है। इसके अतिरिक्त अस्थि भंग रोकने, जोड़ों को ठीक विकसित करने, युवाओं में मधुमेह खतरा कम करने, हृदय रोग के खिलाफ रक्षा व फेफड़ों में सुधार करने में मदद करता है।

शाकाहारियों के लिए उत्तम

आमतौर पर विटामिन डी मछली, मछली जिगर के तेल, अंडे, मुर्गी या समुद्र में पाए जाने वाले जीवों से मिलता हैं। शाकाहारियों के पास सर्दियों में धूप में बैठने के अलावा और कोई चारा नहीं है। अब नियमित मशरूम खाने से हड्डी रोगों से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed