Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New QR plates will now be installed in every home in the capital.

Shimla News: राजधानी में हर घर में लगेगी अब नई क्यूआर प्लेट

Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
New QR plates will now be installed in every home in the capital.
खास खबर
विज्ञापन

शहर के कुछ वार्डों में पहले से लगी प्लेट को हटाएगा नगर निगम, दावा-नई प्लेट से मिलेंगी ज्यादा सेवाएं
कूड़ा, टैक्स, बिजली व पानी बिल कर सकेंगे जमा
दो वार्डों में पूरा हो चुका था प्लेट लगाने का काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के 36 हजार से ज्यादा भवनों में अब नगर निगम की ओर से तैयार की गई क्यूआर कोड प्लेट नहीं लगेगी। इनकी जगह शहरी विकास विभाग यूनिक आईडी वाली क्यूआर कोड प्लेट लगाएगा।
नगर निगम ने वार्डों में अपनी क्यूआर कोड प्लेट लगाने का काम रोक दिया है। खास बात यह है कि नई प्लेट लगाने के एवज में अब शहरवासियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यही नहीं नई प्लेट में पहले से ज्यादा सुविधाएं भी लोगों को मुहैया करवाई जाएंगी। इसमें कूड़ा बिल, टैक्स के साथ अब बिजली, पानी समेत अन्य सेवाओं के बिल जमा करने की भी सुविधाएं मिलेंगी। शहरी विकास विभाग की ओर से इस बारे में नगर निगम को दिशा निर्देश जारी हो गए हैं। इन निर्देशों के बाद नगर निगम ने दो वार्डों के बाद बाकी इलाकों में अपनी प्लेटें लगाने का काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन

शहर में बने हर भवन की अपनी अलग पहचान हो, इसके लिए नगर निगम ने पिछले साल क्यूआर कोड प्लेट लगाने का फैसला लिया था। इस प्लेट में लगने वाले क्यूआर कोड में संबंधित भवन का पूरा रिकॉर्ड शामिल होना है। इसे स्कैन करते ही भवन की पूरी जानकारी उपलब्ध होनी है। इसे निगम ने पहले चरण में कूड़ा शुल्क से जोड़ने का फैसला लिया था। इसके बाद टैक्स बिल से इसे जोड़ा जाना था। क्यूआर कोड स्कैन करते ही लोगों को घर बैठे ही अपने कूड़ा और टैक्स बिल जमा करने की सुविधा मिलनी है। इसके अलावा सुबह हर घर से कूड़ा उठे, इसके लिए सैहब कर्मियों को इसे स्कैन करना अनिवार्य किया जाना है। अब अन्य सेवाएं भी नई प्लेट में मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब तक समरहिल, भराड़ी में लगाई थी प्लेट
नगर निगम ने शहर के दो वार्डों भराड़ी और समरहिल से इस प्लेट को पायलट आधार पर लगाने का काम शुरू किया था। कुछ दिन पहले ही यह काम पूरा हुआ है। इसमें हर घर के बाहर लगी क्यूआर प्लेट के एवज में लोगों से सौ रुपये प्रति प्लेट शुल्क वसूला गया है। अभी इन प्लेट से सेवाएं मिलनी शुरू भी नहीं हुई है कि निगम इनकी जगह अब दूसरी प्लेट लगाएगा। निगम प्रशासन के अनुसार दो वार्डों के पांच हजार से ज्यादा लोगों से प्लेट लगाने का जो शुल्क वसूला गया है, उसे वापस करने पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा।




लोगों से नहीं लेंगे अब शुल्क
शहर में अब शहरी विकास विभाग की ओर से तैयार की जाने वाली क्यूआर कोड प्लेट लगाई जाएंगी। इसके एवज में आम जनता से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जल्द ही इन्हें लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
-सुरेंद्र चौहान, महापौर नगर निगम शिमला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article