{"_id":"6a760682d1f21c0bc30c08f1","slug":"new-principals-appointed-to-11-cbse-schools-in-hamirpur-and-kangra-find-out-who-has-been-posted-where-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हमीरपुर और कांगड़ा के 11 सीबीएसई स्कूलों में नए प्रधानाचार्य नियुक्त, जानें किसे कहां तैनात किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हमीरपुर और कांगड़ा के 11 सीबीएसई स्कूलों में नए प्रधानाचार्य नियुक्त, जानें किसे कहां तैनात किया
Fri, 07 Aug 2026 09:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:53 PM IST
सार
प्रदेश शिक्षा विभाग ने हमीरपुर और कांगड़ा जिला के सीबीएसई संबद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 11 प्रधानाचार्यों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने हमीरपुर और कांगड़ा जिला के सीबीएसई संबद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 11 प्रधानाचार्यों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। हमीरपुर जिले में जसबीर सिंह को भोरंज, रणबीर सिंह को भरैड़ी, जसबिंद्र कुमार को रैल, रतन चंद को धनेटा तथा नरेश कुमार को खरवाड़ में प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
वहीं कांगड़ा जिले में ममता ठाकुर को नगरोटा बगवां, सतीश धीमान को देहरा, महेश कुमार बरोह, हेमराज वर्मा को खुंडियां, सुरजीत कुमार को सलेटी तथा श्याम मुरारी को ढलियारा में तैनाती दी गई है। शिक्षा विभाग ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों में नए प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की गई है, वहां कार्यरत प्रधानाचार्य अगले आदेश तक संबंधित जिले के उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) कार्यालय में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन