{"_id":"5fa0d6f68ebc3e9bd50629a0","slug":"new-president-of-himachal-youth-congress-will-be-decided-in-week-interview-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में तय होगा हिमाचल युकां का नया प्रदेशाध्यक्ष, दिल्ली में साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में तय होगा हिमाचल युकां का नया प्रदेशाध्यक्ष, दिल्ली में साक्षात्कार
Tue, 03 Nov 2020 09:35 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Nov 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
युवा कांग्रेस के नए युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी सप्ताह के भीतर होगी। हाईकमान तीनों डेलीगेट को दिल्ली में इंटरव्यू के लिए आमंत्रित करेगा और इनके पिछले कार्यकाल को ध्यान में रखकर युकां प्रदेशाध्यक्ष पद सौंपा जाना है। युकां हाईकमान ने सबसे ज्यदा वोट लेने वाले निगम भंडारी, यदुपति ठाकुर और अमित पठानिया को युकां प्रदेशाध्यक्ष का डेलीगेट बनाया है। इन तीनों को हाईकमान शीघ्र ही दिल्ली में इंटरव्यू के लिए आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन
तीनों डेलीगेट के पार्टी विभिन्न संगठनों में विभिन्न पदों पर रहते हुए उनके कामों और अनुभव को भी ध्यान में रखा जाएगा। युकां में रहते हुए इन तीनों के काम का मूल्यांकन भी किया जाना है। इसके अलावा युवां के लिए ये तीनों नेता क्या कर सकते हैं, इसे लेकर भी सवाल जवाब किए जाएंगे। प्रदेश युकां के चुनाव अधिकारी मुशर्रफ अली ने कहा कि हफ्ते के भीतर तीनों डेलीगेट को हाईकमान इंटरव्यू के लिए बुलाकर नए प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी कर देगा।
विज्ञापन