फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new pension scheme employee protest in himachal on 1st january

नव वर्ष पर काले बिल्ले लगा विरोध जताएंगे एनपीएस कर्मचारी

Sun, 30 Dec 2018 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 Dec 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
new pension scheme employee protest in himachal on 1st january

हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मचारी महासंघ के अंतर्गत सभी कर्मचारी एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु,  राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार और प्रदेश एनपीएस संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश ठाकुर, महासचिव भरत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरिया के नेतृत्व में नव वर्ष 2019 को काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे।

विज्ञापन


एनपीएस कर्मचारी महासंघ के राज्य मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा ने कहा कि 1 जनवरी, 2004 को तत्कालीन केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन बंद कर एनपीएस नीति के अंतर्गत नेशनल पेंशन योजना लागू की। इससे देश के तमाम कर्मचारी वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


इसके लागू होने से कर्मचारियों की पेंशन को बंद कर दिया है और कर्मचारियों को कॉरपोरेट जगत में धकेल दिया है। इससे कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है। देश के तमाम कर्मचारियों से आह्वान किया गया है कि 1 जनवरी, 2019  को  इतिहास के काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार को संघ के माध्यम से कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन सरकार की तरफ  से अभी तक सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। केंद्र सरकार ने 26 नवंबर की दिल्ली महा रैली के पश्चात कर्मचारियों को सरकार की तरफ  से मिलने वाले 10 प्रतिशत अंशदान को बढ़ाकर 14 प्रतिशत कराकर कर्मचारियों को लुभाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed