{"_id":"5f0098498ebc3e4341339175","slug":"new-panchayats-will-not-be-formed-in-himachal-elections-will-be-held-on-previous-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में नई पंचायतों का नहीं होगा गठन, पिछले आरक्षण पर होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में नई पंचायतों का नहीं होगा गठन, पिछले आरक्षण पर होंगे चुनाव
Sun, 05 Jul 2020 09:53 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में चुनाव से पहले नई पंचायतों के गठन का मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में पिछली बार की तरह वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही आरक्षण मिलेगा। नवंबर के दूसरे हफ्ते तक पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने का समय दिया है, जबकि जनवरी के पहले हफ्ते में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
कोरोना के चलते प्रक्रिया अटक गई है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लॉकडाउन के कारण नई पंचायतें बनाने का मामला ठंडा पड़ गया है। सरकार के पास इस बार करीब 450 नई पंचायतों बनाने के प्रस्ताव पहुंचे हैं। अब सरकार ने नई पंचायतों के गठन का मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया है। वर्तमान में प्रदेश में 3226 पंचायतें हैं, पिछली बार नए नगर निगम बनने से पंचायतें घटीं थीं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर आधार पर होगा। अगर पंचायत में किसी वर्ग की जनसंख्या 5 फीसदी से कम है तो उन पंचायतों में आरक्षण नहीं मिलेगा। किसी पंचायत में आरक्षित वर्ग की छह सीटें हैं तो वहां पर 50 फीसदी महिला और 50 फीसदी पुरुषों के लिए सीटें आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन