{"_id":"5e3ab5dd8ebc3ee5f91674d1","slug":"new-old-buses-and-trucks-in-himachal-will-also-have-gps-systems","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में टैक्सियों के बाद अब नई-पुरानी बसों और ट्रकों में भी लगेंगे जीपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में टैक्सियों के बाद अब नई-पुरानी बसों और ट्रकों में भी लगेंगे जीपीएस
Thu, 06 Feb 2020 10:35 AM IST
Krishan Singh
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों में महिलाओं के साथ घटने वाली वारदातों और सेब से लदे ट्रकों के अचानक गायब होने की वाली घटनाओं को अब आसानी से रोका जा सकेगा। हिमाचल में सभी नई पुरानी बसों और ट्रकों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया जाएगा जो पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। हालांकि पहले चरण में टैक्सियों को इस दायरे में लाने की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी है।जबकि दूसरे चरण में पुरानी बसों और ट्रकों को शामिल किया जाएगा। अगर कोई इस प्रक्रिया को नहीं अपनाएगा तो उसका पंजीकरण रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
जबकि नए बस-ट्रकों का बिना जीपीएस के पंजीकरण नहीं करवाया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जा रहे जीपीएस से जहां बसों में सफर करने वाली सवारियां खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर नजर रहेगी और साथ ही बस हादसों को भी आसानी से ट्रेस किया जा सकेगा। आए दिन हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों सें सेब से भरे कई ट्रक गायब होते आए हैं। इस साल सेब सीजन में कुल्लू से दिल्ली सब्जी मंडी को भेजे गए दो ट्रक रास्ते से अचानक गायब हो गए थे। जिसमें सैकड़ों सेब के बाक्स रखे गए थे। लिहाजा ऐसी वारदातों को रोकने के लिए जीपीएस सिस्टम एक अच्छी पहल है। परिवहन विभाग ने इसको लेकर प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू डा अमित गुलेरिया ने बताया कि अब नई पुरानी बसों के साथ ट्रकों को भी जीपीएस सिस्टम से लैस किया जाएगा। कहा कि जिन बस और ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगेगा वह पुलिस के कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे। इस दौरान अगर किसी तरह कर वारदात होती है तो उसे समय रहते ट्रेस किया जा सकेगा। राजेश, मुकेश सिंह, प्रेम सिंह, दीवान सिंह तथा गोविंद सिंह ने कहा कि बसों और ट्रकों में जीपीएस लगाने की पहल स्वागत योग्य है। इससे महिलाओं की सुरक्षा और भी सुरक्षित होगी। साथ ही चोरी जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन